February 24, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा आज शारीरिक रूप से विकलांग एवं घर से बाहर जाने में अक्षम महिला पारेश्वरी देवी के घर ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को भेजकर उनका आधारकार्ड बनवाया गया।

1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 30 जुलाई, 2022

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा आज शारीरिक रूप से विकलांग एवं घर से बाहर जाने में अक्षम महिला पारेश्वरी देवी के घर ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को भेजकर उनका आधारकार्ड बनवाया गया।
आज नवजीवन आश्रम इण्टर कालेज घुतू विकास खण्ड भिलंगना में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बहुद्देशीय शिविर में आयोजित किया गया। शिविर में ग्राम प्रधान निस्याळी भाटगांव द्वारा पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि पारेश्वरी देवी पत्नि प्रेमलाल भटट ग्राम निस्ताली भाटगाव पोस्ट घुत्तू शारिरिक रूप से विकलांग है, जो कि अपने विस्तर पर ही लेटी रहती है। इनके पति भी 75 वर्ष के वृद्ध है और शारिरिक एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ है तथा इनके एकमात्र पुत्र की मृत्यु हो चुकी है। शारिरिक अक्षमता के कारण् पारेश्वरी देवी का आधार कार्ड नहीं बन पाया है, जिस कारण इनकी समाज कल्याण के मानको के अनुरूप लगी हुई पेन्शन अब नहीं मिल पा रही है।
जिलाधिकारी द्वारा पत्र का संज्ञान लेते हुए श्रीमती पारेश्वरी देवी के घर ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर हरेंद्र शर्मा को भेजकर
ऑपरेटर के माध्यम से
आधारकार्ड बनवाया गया, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News