February 24, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

महेंद्र भट्ट के प्रदेश बनने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया

1 min read

मुनी की रेती :   भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सूर्य चंद्र चौहान  ने कहा महेंद्र प्रसाद भट्ट  भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं और  सबको साथ लेकर चलेंगे तथा ऐसे निष्ठावान कार्यकर्ता को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं तथा नए प्रदेश अध्यक्ष से आशा करते हैं कि वे संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे तथा कार्यकर्ताओं के हित में काम करेंगे l

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल  ने  महेंद्र प्रसाद भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि विद्यार्थी परिषद व छात्र संघ की राजनीति से लेकर संगठन कि तमाम पदों पर सुशोभित और विधायक रह चुके महेंद्र भट्ट को संगठन का अनुभव है तथा वे इस पद का निर्वहन भली-भांति कर सकते हैं ऐसी हम आशा करते हैं l

महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमा बल्लभ भट्ट ,भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सदस्यता प्रमुख अजय उनियाल ,आशीष कुकरेती अभिषेक शर्मा आकाश सकलानी, विनोद चौहान  ,भारतीय जनता पार्टी की जिला महामंत्री इंदिरा आर्य, मंडल उपाध्यक्ष  सीमा बिजलवान द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News