February 24, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

मौसम विभाग द्वारा निर्गत भारी से बहुत भारी वर्षा (रेड/ओरेंज अलर्ट) की चेतावनी की अवधि में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा नियमित रूप से किये जा रहे निर्माण कार्यों में सावधानी व सतर्कता का उच्च स्तर सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके: जिलाधिकारी टिहरी

1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 27 जुलाई, 2022
मौसम विभाग द्वारा निर्गत भारी से बहुत भारी वर्षा (रेड/ओरेंज अलर्ट) की चेतावनी की अवधि में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा नियमित रूप से किये जा रहे निर्माण कार्यों में सावधानी व सतर्कता का उच्च स्तर सुनिश्चित किया जयेगा, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।
जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार ने शासन के निर्देशानुसार जनपद के समस्त जिला स्तरीय अधिकारी/विभागाध्यक्ष/कार्यालयाध्यक्ष को निर्देशित किया है कि मौसम विभाग द्वारा निर्गत भारी से बहुत भारी वर्षा (रेड/ओरेंज अलर्ट) की चेतावनी की अवधि में स्वयं के स्तर से जनपद में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा नियमित रूप से किये जा रहे निर्माण कार्यों में सावधानी व सतर्कता का उच्च स्तर सुनिश्चित करेंगे, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके। कहा कि सतर्कता व सावधानी के अभाव में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की स्थिति में सम्बन्धित कार्यदायी संस्था को उत्तरदायी मानते हुए आपदा प्रबन्धन अधिनियम के अनुरूप दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News