February 24, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से उनके देहरादून स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की|

1 min read

देहरादून 10 जुलाई| उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से उनके देहरादून स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की| इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यपाल से आशीर्वाद प्राप्त किया|
विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद ऋतु खंडूडी की यह राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से पहली मुलाकात है| इस दौरान राज्यपाल ने उत्तराखंड की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने पर ऋतु खंडूडी को शुभकामनाएं दी| मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने विधानसभा अध्यक्ष से विगत दिनों संपन्न हुए बजट सत्र के सदन संचालन एवं कार्यवाही से संबंधित विषयों पर जानकारी ली| इस बीच राज्यपाल एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच उत्तराखंड के विकास से संबंधित विषयों सहित कई समसामयिक मुद्दों पर भी बातचीत हुई|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News