February 23, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

वर्तमान महंत आचार्य शत्रुघ्न शरण महाराज को सभी संत महात्माओं ने महंताई चादर ओढ़ाकर हनुमान वाटिका शीशम झाड़ी मुनी की रेती टिहरी गढ़वाल को महंत घोषित किया

1 min read

मुनी की रेती : साकेत वासी मंहत  जय प्रकाश दास गुरु मंहत श्री जानकी दास के ना होने के बाद श्री हनुमान वाटिका का स्थान शीशम झाड़ी मुनी की रेती टिहरी गढ़वाल का आश्रम  के महंताई पट्टटाभिषेक ना होनेे के कारण रिक्त रहा l
आचार्य श्री शत्रुघ्न गुरु श्री सीताराम शरण महाराज का रथ यात्रा के पावन शुभ अवसर पर विरक्त वैष्णव मंडल समिति ऋषिकेश ने महामंडलेश्वर डॉ रामेश्वर दास महाराज श्री वैष्णव की अध्यक्षता में पट्टटाभिषेक चादर विधि कार्यक्रम बड़ी धूमधाम के साथ कराया गया
जिसमें विरक्त वैष्णो मंडल हरिद्वार एवं श्री रामानन्दीय वैष्णव मंडल हरिद्वार दोनों सम्मिलित रहे सभी महामंडलेश्वर श्री महंत महंतों समाज की अगुवाई में वर्तमान महंत आचार्य श्री शत्रुघ्न शरण महाराज को सभी संत महात्माओं ने महंताई चादर ओढ़ाकर हनुमान वाटिका शीशम झाड़ी मुनी की रेती टिहरी गढ़वाल का घोषित किया
महताई चादर में उपस्थित महामंडलेश्वर डॉ रामेश्वर दास महाराज प्राचीन हनुमान मंदिर,महामडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज राम तपस्थली ब्रह्मपुरी,महामंडलेश्वर बिंद्रावन दास महाराज रामानंद आश्रम ,महंत सीताराम दास महंत परमेश्वर दास महंत निर्मल दास महंत गणेश दास ,महंत रामदास ,महंत हरी चरण दास महंत किशन दास महंत अमर दास महंत सुदर्शनाचार्य तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज,महामंडलेश्वर विष्णु दास महाराज धर्मराज मंदिर लक्ष्मण झूला महंत राम स्वरूप ब्रह्मचारी आदि संत उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News