February 23, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

जन विरोधी, युवा विरोधी भाजपा सरकार द्वारा अग्निपथ योजना को लागू करने के विरोध में कांग्रेस द्वारा एक दिवसीय सत्याग्रह किया गया

1 min read

मुनी की रेती  ;  आज कांग्रेस परिवार नरेन्द्रनगर विधानसभा द्वारा जन विरोधी, युवा विरोधी भाजपा सरकार द्वारा अग्निपथ योजना को लागू करने के विरोध में सुमन पार्क ढालवाला में सत्याग्रह किया गया ।

इस अवसर पर कार्यकारी नगर अध्यक्ष अजय रमोला ने बताया कि आज माननीय प्रदेश अध्यक्ष के आवाहन पर पूरे प्रदेश की 70 विधानसभाओं में अग्निपथ जैसी युवा विरोधी योजना को सैन्य धाम उत्तराखंड के युवाओं पर थोपने के विरोध में सुमन पार्क ढालवाला में सत्याग्रह किया गया। वरिष्ठ नेता रमेश उनियाल व विरेन्द्र कंडारी ने कहा अग्नीपथ योजना से सैन्य धाम उत्तराखंड के युवाओं के मनोबल पर बुरा असर पड़ेगा,जहां उत्तराखंड के युवाओं की पहली पसंद फौज है कहीं न कहीं इस योजना से उनकी पसंद परिवर्तित होगी और वह फौज को अपनी पहली पसंद नहीं रख पाएंगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता जगमोहन भंडारी व दिनेश भट्ट ने कहा कि एक तरफ जहां हमारा देश पाकिस्तान और चीन जैसी सीमाओं से घिरा है ऐसे में केंद्र सरकार को सेना के साथ इस तरह का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

इस अवसर पर राजेन्द्र राणा,सर्वेंद्र कंडियाल, शिवम भट्ट,बलदेव भंडारी,बलवंत चौहान, रितिक,सरस्वती जोशी,उमेश सहित कई कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News