देवप्रयाग विधायक विनोद कण्डारी ने जनप्रतिनिधियों के साथ, जनपद टिहरी और उत्तरकाशी का प्रभारी मंत्री बनने पर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल को बधाई दी
1 min read

ऋषिकेश 26 जून।
जनपद टिहरी और उत्तरकाशी का प्रभारी मंत्री बनने पर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल का देवप्रयाग विधायक विनोद कण्डारी जी ने जनप्रतिनिधियों के साथ बधाई दी।
रविवार को ऋषिकेश आवास पर मंत्री डॉ अग्रवाल जी को बधाई देने पहुंचे विधायक विनोद कण्डारी ने कहा कि डॉ अग्रवाल के काम करने की शैली विकास परक है। ऋषिकेश विधानसभा से चार बार विधायक उनकी विकास परक सोच को दर्शाता है।
कहा कि डॉ अग्रवाल के टिहरी और उत्तरकाशी जनपद के प्रभारी मंत्री बनने से जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समितियों के बजट रिलीज होने में अड़चने नहीं पैदा होंगी। इससे दोनों जिलों में विकास कार्यों को गति मिलेगी। कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में अक्सर समय पर बजट ना मिलने के कारण विकास कार्य अवरुद्ध हो जाते हैं।
श्री कण्डारी ने कहा कि डॉ अग्रवाल के जिले में प्रभारी मंत्री बनने पर यहां की जनता को सीधा लाभ मिलेगा। कहा कि डॉ अग्रवाल सबका साथ सबका विकास की धारणा से कार्य करते हैं। प्रभारी मंत्री बनने से हर वर्ग के लिए कार्य किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, ब्लॉक प्रमुख खेम सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल, संजय नेगी आदि जनप्रतिनिधियों ने डॉ अग्रवाल को अपनी शुभकामनाएं दी।
बात दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों को जिलों में प्रभारी मंत्री के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है इस क्रम में कैबिनेट मंत्री व ऋषिकेश विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल को टिहरी और उत्तरकाशी जिले की जिम्मेदारी मिली है।
