December 23, 2025

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

भारतीय जनता पार्टी श्यामपुर मण्डल की कार्यसमिति की बैठक में कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से 2024 के लोस चुनाव के लिए एकजुट होने का आवाहन किया।

1 min read

 

ऋषिकेश 25 जून।
आज भारतीय जनता पार्टी श्यामपुर मण्डल की कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई। मौके पर कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए 2024 के लोस चुनाव के लिए एकजुट होने का आवाहन किया।
शनिवार को श्यामपुर स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में कार्यसमिति बैठक हुई। इस अवसर पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार देश के साथ ही उत्तराखंड में भी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। जनता ने भाजपा की सरकार पर भरोसा जताया है। हम भी जनता के भरोसे पर खरा उतरने में लगे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार हो रही है।

डा. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हमें अभी से जुटने का आवाहन किया। कहा कि हमें जनता के बीच केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं और उनके अभी तक किए गए स्वर्णिम कार्यों को लेकर घर-घर पहुंचना है। हमें हर जगह पर अपना मन बड़ा करना होगा।

डा. अग्रवाल ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण प्रारंभ हो गया है। पीएम मोदी ने लगातार आठ वर्ष साल का कार्यकाल पूरा किया है। अब देश नए भारत की ओर अग्रसर है।

इस मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल को टिहरी और उत्तरकाशी जिले का प्रभारी मंत्री बनने पर बधाई दी गयी।

इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य संतोष रावत, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश उनियाल, मण्डल अध्यक्ष गणेश रावत, महामंत्री रवी शर्मा, भूपेंद्र रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष समा पंवार, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष बबिता कुमार, जिला मीडिया प्रभारी नीलम चमोली, ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, सतपाल सैनी, विमला नैथानी, लक्ष्मी गुरुंग, जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा राम बहादुर क्षेत्री, कमला नेगी, पदमा नैथानी, प्रदीप धस्माना, इंदु थपलियाल सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News