February 23, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

घनसाली-घुत्तु मोटर मार्ग के स्थान पोखार में हुई दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट घनसाली को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

1 min read

सू.वि./टिहरी गढ़वाल/दिनांक 18 जून, 2022
दिनांक 09 जून, 2022 को समय लगभग 02ः00 बज दोपहर घनसाली-घुत्तु मोटर मार्ग के स्थान पोखार गदेरा (कोड़ी गदेरा) में वाहन संख्या UK14TA/0932 (यूटिलिटी) दुर्घटनाग्रस्त हुई, जिसमें 05 यात्रियों की मौके मृत्यु तथा 03 यात्री घायल हुए। दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट घनसाली को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
उप जिला मजिस्ट्रेट घनसाली के.एन. गोस्वामी ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को उक्त दुर्घटना के संबंध में कोई जानकारी हो, तो वह इस दुर्घटना की जानकारी डाक के माध्यम से अथवा 30 जून, 2022 तक किसी भी कार्यदिवस में उप जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय घनसाली में उपस्थित होकर दुर्घटना की सूचना/साक्ष्य अभिलिखित करवा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News