February 23, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

जनपद टिहरी गढ़वाल में योग दिवस कार्यक्रम हेतु गंगा रिजोर्ट मुनिकीरेती, नगर पालिका हॉल नरेन्द्रनगर, रा.इ.का. गजा, विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज चम्बा, टिहरी झील के तट पर, विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज चमियाल को चिन्ह्ति किया गया है।

1 min read

सू.वि./टिहरी गढ़वाल/दिनांक 17 जून, 2022
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 21 जून, 2022 को जनपद में ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस‘‘ मनाया जाना प्रस्तावित है। जनपद टिहरी गढ़वाल में योग दिवस कार्यक्रम हेतु छः स्थान  गंगा रिजोर्ट मुनिकीरेती, नगर पालिका हॉल नरेन्द्रनगर, रा.इ.का. गजा, विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज चम्बा, टिहरी झील के तट पर, विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज चमियाल को चिन्ह्ति किया गया है। मुख्य आयोजन 21 जून, 2022 से पूर्व चयनित स्थलों पर 15 जून से 20 जून, 2022 तक प्रातः 07 बजे से प्रातः 08 बजे तक योग पूर्वाभ्यास कार्यक्रय आयोजित किया जा रहा है।
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्य आयोजन 21 जून, 2022 से पूर्व 20 जून, 2022 को ‘‘रन फॉर योगा‘‘ कार्यक्रम का जिला मुख्यालय स्तर पर प्रातः 07ः00 बजे डाइजर नई टिहरी से प्रारम्भ कर बौराड़ी नई टिहरी तक समापन किया जायेगा। इसमें क्षेत्र के बालक बालिकाये, महिला एवं पुरुष प्रतिभाग कर सकते है। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आयुर्वेदिक विभाग द्वारा चिकित्साधिकारी डॉ. सत्यवीर सिंह रावत एवं डॉ. दिनेश जोशी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
दिनांक 21 जून, 2022 को ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस‘‘ के अवसर पर जनपद में चिन्ह्ति कार्यक्रम स्थलों पर कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आयुर्वेदिक विभाग द्वारा नोडल अधिकारी नामित किये गये हैं। गंगा रिजोर्ट मुनिकीरेती में नोडल अधिकारी डॉ. आनन्द श्रीवास्तव, नगर पालिका हॉल नरेन्द्रनगर डॉ. मीनाक्षी किथोरिया, रा.इ.का. गजा डॉ. भास्कर आनन्द, विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज चम्बा डॉ. सत्यवीर सिंह, टिहरी झील के तट पर डॉ. दिनेश जोशी तथा विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज चमियाल में डॉ. राम किशोर भट्ट को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
जिलाधिकारी ने आयोजन के सफल संचालन हेतु संबंधित अधिकारियों को स्वयं एवं अपने विभाग के अधीनस्थों को प्रतिभाग करने हेतु अपने स्तर से आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News