February 23, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

सेवा सुशासन, गरीब कल्याण के 8 साल पूर्ण होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया बाइक रैली का आयोजन

1 min read

देहरादून :भाजपा सरकार के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने पर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर देहरादून के अध्यक्ष अंशुल चावला के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तराखंड युवा मोर्चा के प्रभारी  तजिंदर पाल बग्गा  ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की इन 8 सालो में हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  द्वारा कई ऐतिहासिक निर्णय किए गए, कई महत्वपूर्ण योजनाएं जन हित में चलाई जा रही है, जिसमे अटल आयुष्मान योजना, आवास योजना, किसान निधि जैसी कई योजनाएं शामिल हैं। बग्गा  ने कहा की जब से देश की बागडोर मोदी जी के हाथों में आई है भारत देश ने विश्व पटल पर कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं 8 सालो में मोदी जी ने देश को विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर किया है। हमारा ये भारत देश मोदी जी के कुशल नेतृत्व में आने वाले समय में विश्व गुरु जरूर बनेगा।
इस अवसर पर भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा जोशी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सहगल, कार्यक्रम संयोजक सौरव थपलियाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन जोशी, मंडल अध्यक्ष विजय थापा, विवेक कोठारी, कुलदीप पंत, साक्षी शंकर, तरुण जैन, सत्यम अरोड़ा, आदित्य नय्यर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News