April 11, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

जिलाधिकारी/अध्यक्ष, चिकित्सा प्रबन्धन समिति बौराड़ी, टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में राजकीय चिकित्सालय बौराड़ी की चिकित्सा प्रबन्धन समिति की आगामी संचालक मण्डल की बैठक आयोजित की गई।

1 min read

सू.वि./टिहरी गढ़वाल/दिनांक 24 मई, 2022
जिलाधिकारी/अध्यक्ष, चिकित्सा प्रबन्धन समिति बौराड़ी, टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में राजकीय चिकित्सालय बौराड़ी की चिकित्सा प्रबन्धन समिति की आगामी संचालक मण्डल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चिकित्सालय हेतु विभिन्न सामाग्री क्रय करने एवं अनुरक्षण कार्यों हेतु लगभग धनराशि रूपये 24 लाख के प्रस्ताव प्रस्तुत किये गये, जिन पर समिति द्वारा सहमति दी गई। बैठक में विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद् नई टिहरी सीमा कृषाली द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि निःशुल्क जांच से संबंधित जानकारी का वृहद् स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के साथ ही निःशुल्क जांच संबंधी सूचना बोर्ड चिकित्सालय में लगवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही चिकित्सालय में होने वाले अल्ट्रासाउण्ड का ब्लॉक वाइज रोस्टर बनाकर प्रचार-प्रसार करें। क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय ने चिकित्सालय में संचालित सुविधाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि चिकित्सालय केवल रेफर संेटर न बने, इसको गंभीरता से लेेते हुए स्थिति में सुधार किया जाना आवश्यक है। कहा कि अस्पताल में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाय। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय जैन ने बताया कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े वाहन चालकों के 14 पद रिक्त चल रहे हैं, जिन्हें भरे जाने हेतु शासन स्तर से निरन्तर पत्राचार किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/सचिव, संचालक मण्डल चिकित्सा प्रबन्धन समिति जिला चिकित्सालय बौराड़ी नई टिहरी डॉ. अमित राय द्वारा चिकित्सालय के पैथोलॉजी विभाग में लैब हेतु ऑटोक्लेव, इन्क्यूबेटर, हॉट एअर ओवन आदि सामाग्री क्रय, नेत्र रोग विभाग हेतु ऑटोरिफ्रेक्टर व आफ्थलमोस्कोप क्रय, आकस्मिक विभाग हेतु इन्वर्टर क्रय, चिकित्सालय हेतु एक आधार बेस बायोमैट्रिक मशीन क्रय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक हेतु एक मोबाइल हैण्डसैट क्रय, कुर्सियां/ आममारी/रैक क्रय, चिकित्सालय में कार्यरत कर्मचारियों के आई.डी. कार्ड बनवाने, मुख्य चिकित्साल अधीक्षक कक्षद्वार में एल्यूमीनियम पार्टिशन कराये जाने, वेक्सिनेशन कक्ष तथा टेलीमेडिसन हेतु कम्प्यूटर/प्रिंटर/यूपीएस क्रय, ऑपरेशन थियेटर हेतु एक ओ.टी. लाइट क्रय, आई.डी.एस.पी. लैब का रिनोवेशन, कार्यालय में रंगाई-पुताई, मैटिंग, अनुरक्षण कार्य किये जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही चिकित्सालय द्वारा एक शव वाहन भी क्रय किया जायेगा, जिसे चिकित्सालय एवं पुलिस विभाग द्वारा आवश्यकतानुसार उपयोग में लाया जा सकेगा।
बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी नमिता सिंह, सांसद प्रतिनिधि जीत राम भट्ट सहित अन्य उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News