नीलकंठ–यमकेश्वर मार्ग पर मरम्मत के नाम पर घटिया निर्माण, लोगों में नाराजगी
1 min read

यमकेश्वर, आजकल नीलकण्ठ, यमकेश्वर मार्ग पर सड़को की लचर दयनीय हालत ओर जनता की इसको दुरस्त करने की मंशा परवान तो चढ़ी है लेकिन कार्यदायी संस्था की घोर लापरवाही बिना पैचिंग आदि के सीधे तारकोल ओर कंकरीट का घोल डालकर सरकारी धन का दोहन किया जा रहा है जिस तेजी के साथ ये सड़क निर्माण किया जा रहा गया उतनी ही स्पीट से ये वाहनों के चलने से उखड़ता जा रहा है।शायद इसकी भनक सम्बंधित विभाग के अधिकारियों, विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों को नही दिख रही है परन्तु जनता को इस प्रकार का घटिया निर्माण कार्य पसन्द नही आ रहा है और जनता जबकि अभी सड़क बन ही रही है और उखड़ती चली जा रही है उससे जनता भारी आक्रोशित दिखाई दे रही है।
उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ का मूल गांव यमकेश्वर जँहा अभी कुछ दिन पहले उनकी माता का आकस्मिक निधन हो गया था जँहा भारी संख्या में यू.पी एवम अन्य स्थानों के लोग अपनी सवेंदनाये व्यक्त करने आ रहे है ।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अपनी माता की तेहरवीं में अपने मूल गांव पंचुर आ सकते है जिसके लिये यमकेश्वर गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में हेलीपेड का निर्माण कार्य सहित सड़क में झाड़ी आदि की कटिंग कार्य जारी हैं।कुल मिलाकर इस मार्ग पर लगातार वी आई पी मूवमेंट ओर अधिकारियों की फ्लैट दिखाई दे रही है।अब सवाल है कि इतना सब कुछ होने के बाद घटिया सड़क मरम्मत किसी को दिखाई नही देना और उसकी परते बनते ही उखड़ रही है जिनसे वाहन स्लिप होने और चोटिल होने की सम्भावनाये बढ़ती दिखाई दे रही है।
जनता का कहना है कि जब घटिया निर्माण कार्य कर सड़क फिर से उससे खराब हालत में होगी तो फिर सरकारी धन का दुरुपयोग करना बैमानी है।सड़क पर पैचिंग , डामरीकरण कर नियमो के मुताबिक तारकोल ओर कंकरीट का घोल डालकर उसमें रोलर मशीन की सहायता से मजबूती प्रदान करना जनहित में है। कल यमकेश्वर एक कार्यक्रम में जिसमे लोकगायक नरेन्द्रसिंह नेगी का कार्यक्रम और भण्डारे का आयोजन रतूड़ी समुदाय ने किया लेकिन वँहा पर जनता इस घटिया सड़क निर्माण की चर्चा करती रही और इससे जनता में भारी रोष है।उनका कहना था कि जब ये ही करना था तो सड़क को पहले की भांति रखकर जनता को सड़क पर चलने ओर अपनी सुरक्षा स्वयं करे का बोर्ड जगह जगह लगा कर कार्यवाही कर देते जिससे जनता से प्राप्त टैक्स की रोकथाम होकर जनहित कार्यो में खर्च होती। फिलहाल अभी इस मार्ग पर जैसे जैसे सड़क की मरम्मत आगे बढ़ रही है वैसे वैसे पीछे से सड़के उखड़ कर बदहाली हालत में फिर से जोखिम भरी हो सकती है।
