November 28, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

डॉक्टर मीरा रतूड़ी का दबदबा कायम, विशाल जनसमुदाय के बीच भव्य सांस्कृतिक एवम भंडारे के कार्यक्रम ने कई लोगो की नींद हराम की।

1 min read

 

यमकेश्वर, रतूड़ी समुदाय ने प्रसिद्द यमकेश्वर महादेव के प्रांगण में 53 साल के बाद गढलोक गायक नरेन्द्रसिंह नेगी ने पहली बार कौथिग सांस्कृतिक उत्सव के आयोजन सहित विशाल भण्डारे में शिरकत कर भारी जनसमुदाय ओर नगर पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, जनप्रतिनिधियों का जमावड़ा देखकर रतूड़ी परिवार का ही नही बल्कि डॉक्टर मीरा रतूड़ी को दूरदराज से आये जनसैलाब का व्यापक समर्थन पक्ष-विपक्ष के लोगो मे बैचेनी बढ़ाने को काफी है।

जिया दमराडा के रतूड़ी परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्द गढ़ सँस्कृति के लीक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने अपने गीतों से जनसमूह की वाहवाही बटोरने का कार्य किया वही डॉक्टर मीरा रतूड़ी का मार्मिक सम्बोधन के बीच पहली बार मंच पर मीरा रतूड़ी बहुत ज्यादा भावुक हुई और काफी देर तक वह कुछ बोलने की स्थिति में नही रही यही नही उनके चाहने वालो के आँसू बहते दिखे ओर उन्होंने जन जन की यही पुकार मीरा रतूड़ी अब की बार सहित उनके जिंदाबाद के नारे लगाकर हौसला अफजाई की। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि ये कार्यक्रम रतूड़ी परिवार द्वारा आयोजित है जिसकी वो भी सदस्य है ।वर्ष 2027 में विधानसभा के चुनाव तय है उन्होंने 25 साल तक निःस्वार्थ भाव से भाजपा का कार्य किया है।राजनीति से जुड़ी होने के कारण 10 वर्षों तक जिला पंचायत सदस्य के रूप में जन सेवा और 25 वर्षों से लगातार जनता के मध्य उनकी समस्याओं से संघर्षरत रही है । इस बार जनता से उन्होंने उनकी राय जाननी चाही तो जनता ने एकस्वर में उनका ताली बजाकर पूर्ण समर्थन समर्पण के साथ देने का वादा किया।मीरा रतूड़ी ने कहा कि जनता सर्वोपरी है पहले भी जनता के साथ ओर भविष्य भी जनता के साथ पूर्ण रूप से जुड़ी रहेगी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुवात विद्यादत्त रतूड़ी, डॉक्टर मीरा रतूड़ी सहित रतूड़ी परिवार के लोगो ने दीपप्रज्वलित कर इस सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुवात की।कार्यक्रम का संचालन गणेश खुकसाल ने जैसे ही मंच पर नरेंद्र सिंह नेगी को बुलाया तो तालियों की करतल ध्वनियों के बीच उनका जनता ने स्वागत सत्कार किया ।श्री नेगी ने पहले गढ़गीत माँगल से प्रारम्भ कर , दूधिया नृसिंग सहित जनता की माँग पर जनता को भावविभोर कर दिया इस अवसर पर हर कोई थिरकने को मजबूर रहा और जमकर नाचने का कार्यक्रम मंच के नीचे उनके चाहने वाले करते रहे। अनिल बिष्ट ने बैजरो का सैण.. गाकर वाहवाही लूटी।समाचार लिखे जाने तक सांस्कृतिक कार्यक्रम जारी रहा है।
आज के कार्यक्रम में विशाल जनसुदाय ने साबित कर दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता नया चेहरा ओर अपने मन पसन्द डॉक्टर मीरा रतूड़ी को विधायक देखना चाहता है।पोखल, कांडाखाल , चैलूसेण, सिलोगी, जाखणी, गेंदखाल डंगला, तिमली, यमकेश्वर के प्रत्येक गांव, ब्लाक , तहसील के लोगो का समर्थन मीरा रतूड़ी के साथ दिखने को मिला जिससे विपक्षी लोगो की दिन रात की नींद गायब होती दिख रही है। डॉक्टर मीरा रतुड़ी इस बार सब पर भारी नजर आ रही है जनादेश ये फलादेश देने में कारगर रहा है।
मंच पर विपिन कैंथोला, वचन बिष्ट, कविता डबराल, शशिकान्त केष्टवाल, नीरज कुकरेती, धीरेंद्र कुकरेती, महिमानन्द भट्टकोटी, अर्जुन नेगी, राजगौरव नौडियाल, अनिल रावत , मनोज जखमोला ,इंदु डबराल सहित अनेक प्रबुध्द जन की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. शशिभूषण अमोली, विपिन कैंथोला ने सँयुक्त रूप से किया।

You may have missed

Breaking News