November 26, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

.महान शिक्षाविद्द विद्यादत्त रतूड़ी की द्वितीय पुण्यतिथि पर विचारगोष्ठी सहित श्रद्दांज्जलि सभा मे प्रबुध्द जनो का जमावड़ा

1 min read

मुनि की रेती, टिहरी जनपद के महान शिक्षाविद्द , चिंतक, सामाजिक, पर्यावरण, जल , लोकाचार , ऊर्जा, बुराइयों के खिलाफ सदैव संघर्षशील जीवन प्रयन्त समर्पित जीवन स्वर्गीय विद्यादत्त रतूड़ी की द्वितीय पुण्यतिथि पर उनके भारी प्रशसंक ओर परिवारजनों ने श्रद्दांज्जलि सभा सहित एक गोष्ठी का आयोजन कर उत्तराखण्ड की परम्परा, सँस्कृति के लिये समर्पित नामचीन जनो की मौजूदगी में उन्हें वन्दन, अभिन्नदन ओर सादर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें स्मरण किया गया।

इस विचारक गोष्ठी में प्रदेश के वन, संसदीय , स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल को मुख्य अथिति के रूप मे निमंत्रण दिया गया था लेकिन राजकीय व्यस्थता के चलते वो समय से नही पहुंच पाने की दशा में गोष्ठी सहित श्रद्दांज्जलि सभा का शुभारंभ किया गया

 संगोष्ठी में अपने टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि एक सरल साफ सुथरी छवि ओर सदैव शिक्षा के प्रति अपनी निष्ठा, कर्त्तव्य को समझने वाले महान गुरुवर स्वर्गीय विद्यादत्त रतूड़ी का नाम अग्रणीय पँक्ति में विद्यमान रहेगा ।आज उनकी द्वितीय पुण्यतिथि पर उनके साथ बिताए पलो का स्मरण कर भावभीनी वन्दन सहित पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्षा नीलम बिजल्वाण ने भावुक होकर अपने नाना स्व.विद्यादत्त रतूड़ी को अपने श्रध्दा सुमन अर्पित किये।उन्होंने कहा कि उनका जीवन सामाजिक सरोकारों की ज्वलंत आवाज बनकर एक दिशा समाज को दिखाने में सफल रहा है यही वजह है कि उनकी सीख ओर पढ़ाई गयी शिक्षा ने लाखों छात्रों का जीवन बदलकर उन्हें नई राह ओर सम्मान सहित जीवन प्रदान किया है जो आज इस मंच पर साफ साफ देखा जा सकता है।एक गुरु का कार्य सामाजिक स्तर और फैले अंधकार को दूर कर प्रकाश रूपी दिव्य ज्ञान प्रदान करना है।जो मेरे नाना जी ने किया उनका सदैव आश्रीवद मुझे भी मिलता रहा है।अपनी नानी रेवती रतूड़ी की तारीफ कर उन्होंने कहा कि उनके कदम दर कदम नाना जी के साथ चलने का प्रतिफल उनके बच्चों सहित हजारों छात्रों पर पड़ा है। साहित्य, सामर्थ्य,ओर सांस्कृतिक परिवेश की पहचान होने के कारण कुल क्षेत्र व्यक्तित्व के रूप में अमित छाप छोड़कर उनका जाना और फिर उनके अपार चाहने वालो का जो स्नेह आप स्वयं देख रहे है वो उनकी योग्यता, समर्पण को बताने को काफी है।

चौहान वैडिंग प्वाइंट में स्व.शिक्षाविद्द विद्यादत्त रतूड़ी को भावभीनी श्रद्धांजलि ओर उनके बेहत्तर तरीके से सामाजिक,शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण सहित सामाजिक मूल्यों को निरन्तर आगे बढ़ाने के कार्य की हर किसी ने खुले मन से सराहना की है।गोष्ठी को पूर्व गढ़वाल कमिश्नर एस एस पांगती, गणेश भट्ट टी एच ड़ी सी,चंदन सिंह पोखरियाल ,रोशन लाल सेमवाल,दिनेश सेमवाल सहित अनेक महान प्रबुध्द जनो ने उन्हें स्मरण कर पुष्पांजलि दी।टिहरी गढ़वाल का प्रसिद्द सम्मान ज्ञान भूषण से उन्हें सम्मानित किया गया है जिससे उनकी बहुमुखी प्रतिभा के दर्शन स्पष्ट दिखते है। इस अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य की देवडोलियो पर एक डॉक्यूमेंट्री चित्र का विमोचन कबीना मन्त्री सुबोध उनियाल के द्वारा होना तय था । इस कार्यक्रम में पूर्व मेयर अनिता ममंगाई, पूर्व राज्यमंत्री सिंघल,सतीश सेमवाल, दिनेश व्यास, सुरेन्द्र भण्डारी, प्रेस क्लब मुनि की रेती के अध्यक्ष संजय बडोला, उपाध्यक्ष भारत भूषण कुकरेती, सुदीप पँचभैय्या, नवीन चन्द्रा, आलोक पँवार आदि पत्रकार और काफी संख्या में जनसमुदाय मौजूद रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार महान समालोचक गुरुवर वंशीशर पोखरियाल ओर संचालन की भूमिका में बेह्तरीन तरीके से सबके चहेते रमेश पैन्यूली ने किया।

इस अवसर पर रतूड़ी परिवार के सभी जन कार्यक्रम स्थल पर सभी आगन्तुक का सम्मान उत्तरीय ओर माला पहनाकर स्वागत सत्कार करते दिखे।

You may have missed

Breaking News