यमकेश्वर में 27 नवंबर को सजेगा सांस्कृतिक उत्सव, लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी देंगे प्रस्तुति
1 min read

यमकेश्वर। यमकेश्वर क्षेत्र में 27 नवंबर को भव्य सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया जाएगा। उत्सव में उत्तराखंड के प्रख्यात लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी अपनी टीम के साथ लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
कार्यक्रम की संयोजक एवं भाजपा नेत्री डा. मीरा रतूड़ी, निवासी जिया दमराड़ा, ने बताया कि रतूड़ी परिवार की ओर से आयोजित सांस्कृतिक उत्सव एवं भंडारे की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन को भव्य रूप देने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
डा. मीरा रतूड़ी ने कहा कि लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी की प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सांस्कृतिक उत्सव की गरिमा बढ़ाने और कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।
