आंदोलनकारियों के स्थान पर राज्य सैनानी घोषित कर स्वतंत्रता संग्राम की भाँति सम्मान दिया जाना चाहिए : राज्य आंदोलनकारी
1 min read

नरेंद्रनगर, उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के 26 वर्ष पूर्ण ओर 27 वे वर्ष प्रवेश पर तहसील सभागर नरेंद्रनगर में आयोजित राज्य आंदोलनकारियों के स्वागत सम्मान कार्यक्रम पर मुनि की रेती ओर नरेंद्रनगर के तमाम राज्य की लड़ाई लड़ने वाले जनो ने कहा कि सबसे पहले राज्य निर्माण से जुड़े जनो को आंदोलनकारियों के स्थान पर राज्य सैनानी घोषित कर स्वतंत्रता संग्राम की भाँति सम्मान दिया जाना चाहिए।
इस गोष्ठी में राज्याआंदोलनकारियों ने अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए निमन्त्रण कार्ड समय पर उपलब्ध ना होने और जो निमंत्रण पत्र प्रेषित किये गए है वो सही जगह ना पहुँचकर पटवारी चौकी पर धूल फांक रही है या वो ईधर उधर दूसरे लोगो के हवाले सम्बंधित जनो ने डाल दिये है क्या यही राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान है।
समारोह गोष्टी में राज्य से जुड़े लोगों ने उत्तराखण्ड के मूल निवासियों को मूल निवास जो प्रदेश सरकार ने निरस्त की है उसको जनहित ओर उत्तराखण्ड की मूल अवधारणा को सार्थक करने के लिए जल्द प्रदेश की सरकार पूर्व की भाँति निर्गत कर जल, जंगल, जमीन और विकास को बल प्रदान करें। इसके अलावा राज्य के तमाम राज्य सैनानियों को उनकी आवश्यकताओं ओर आयु के मध्येनजर चिकित्सा लाभ प्रदान करने के लिये आयुष्मान कार्ड, गोल्डन कार्ड से ज्यादा बेहत्तर ओर जिसका पूर्ण चिकित्सा लाभ हर लाभार्थी को प्राप्त हो ।आयुष्यमान ओर गोल्डन कार्ड का फायदा जनता को नही मिल रहा है और दुरुपयोग निजी अस्पताल और चिकित्सक कर सरकार का धन लूट खसोट रहे है।
आयोजित गोष्ठी में राज्य सरकार जिला प्रशासन का राज्य आंदोलनकारियों से परस्पर संवाद एक दिनी नही बल्कि सदैव बना रहना चाहिए विकास का मेप बनकर उसको कार्यरूप में लाया जाना चाहिये इसके लिये जिला प्रशासन के वरिष्ठ जन को चाहिए कि वो प्रत्येक तीन माह में बैठक कर राज्य सैनानियों से सुझाव लेकर उसको धरातल में उकेरने का कार्य करे लेकिन इस सम्बंध में अभी तक जिला प्रशासन का रवैया ढुलमुल रहा है। जिला प्रशासन का संवाद और राज्य सेनानियों की परेशानियों का फीड बैक लेकर उनकी तमाम परेशानी का निवारण प्राथमिकता के साथ हो। इसके अलावा सैनानियों को प्रदेश भर में संचालित रोडवेज, प्राइवेट कम्पनियों द्वारा संचालित बसों में आने जाने की पूर्ण सुविधा शासन स्तर पर हो साथ ही रात्रि अवस्थान के लिये उन्हें बंगले ओर राज्य सरकार के अधीन संचालित आवास ग्रहों में निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।
बैठक में मुनि की रेती से आये राज्य सेनानियों ने कहा कि पूरा नगर अतिक्रमण की चपेट पर है बहुत जरूरी है कि गङ्गा घाटों, मुख्य चौराहों ओर सरकारी भूमि पर जबरन कब्जा किये लोगो को चिन्हित कर उन्हें कब्जा मुक्त कर नगर को अतिक्रमण मुक्त किया जाय। बैठक में शिक्षा के लगातार गिरते स्तर पर चिंता व्यक्त कर सरकार को शिक्षा और पाठ्यक्रम को दुरस्त बनाये जाने का प्रस्ताव रखा गया है।
बैठक में विचार व्यक्त करने वाले विनोद ध्यानी, गुरु प्रसाद रणाकोटि, अशोक क्रेजी, भगवान सिंह रावत, सरोज कोठारी, सूर्य चन्द्र सिंह चौहान,प्रदीप बडोला, सियाराम कुड़ियाल, वाचस्पति रयाल, महन्त मनोज प्रपन्नाचार्य ने उत्तराखण्ड राज्य संघर्ष, अवधारणा पर सारगर्भित सम्बोधन किया।
इस अवसर पर तहसीलदार श्री तिवाड़ी जी ने सभी राज्य सेनानियों को पुष्पहार सहित शाल पहनाकर स्वागत किया ।इस विचार सुझाव गोष्ठी में अशोक क्रेजी ने कौन कहता है कि आसमाँ में छेद नही हो सकता है एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो…, अपने वरिष्ठ शिक्षक /पत्रकार वाचस्पति रयाल ने पहाड़ की जवानी ओर रवानगी पर कट्टु प्रहार कर जिन्दादिली ओर मुर्दे की पहचान का अहसास कराकर वाहवाही लूटी। आज लगे, अभी लेंगे… ,ले मशाले चल पड़े है लोग मेरे गांव के… सवालों पर अपनी बात रखकर फिर वही करने को तैयार रहने को कहा है।जिन राज्य सैनानियों का सम्मान किया गया उनमें सरोज कोठारी, भारत भूषण कुकरेती, महन्त मनोज प्रपन्नाचार्य, सूर्यचन्द्र सिंह चौहान, अशोक क्रेजी, गुरु प्रसाद रणाकोटि, भगवान सिंह रावत सियाराम कुड़ियाल,सतीश गुप्ता, विनोद बड़थ्वाल, दिलावर बिष्ट, जगदीश उनियाल, वाचस्पति रयाल सहित अन्य कई प्रबुध्द सेनानियों को मोजूदगी रही।कार्यक्रम को सफलता प्रदान करने की व्यवस्था बहुत ही सरल सबके लाडले मुकेश भट्ट एवम टीम का योगदान रहा है। इस अवसर पर तहसीलदार तिवाड़ी ने सभी राज्य सैनानियों का आभार व्यक्त कर उन्हें अपनी शुभकामनाये ओर बधाई देकर उनके आरोग्य की कामना कर उनके सुझावों को अपने उच्च अधिकारियों को पहुंचाने का वादा किया।
