November 1, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

बेहत्तर संवाद और अच्छी कवरेज के लिये माँ गङ्गा रामलीला समिति ने पत्रकारों को सम्मानित किया

1 min read

 

मुनि की रेती, माँ गङ्गा रामलीला समिति ने 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक 14 बीघा रामलीला मंचन की बेहत्तर कवरेज कर जनमानस को वास्तविकता से अवगत कराने में सराहनीय भूमिका का निर्वहन कर पत्रकारिता के सही मानकों को निर्भीकता, निष्पक्षता ओर ईमानदारी के साथ किया है जिसके लिये उन्होंने पत्रकारों को सम्मानित कर अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट किये।इस अवसर पर माँ गङ्गा रामलीला समिति के अध्यक्ष सनदिल परमार, महासचिव अनिल बडोनी ओर सलाहकार सहित मीडिया प्रभारी की भूमिका का निर्वहन कर रहे मनोज मलासी सहित कोषाध्यक्ष जितेंद्र उनियाल मौजूद रहे।
प्रेस क्लब मुनि की रेती के ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों के द्वारा माँ गङ्गा रामलीला समिति के सम्मान समारोह को पूर्व में रामलीला मंचन के द्वितीय दिवस पर पत्रकारों का सम्मान बेहत्तर ढंग से कर लिया गया था जिसके कारण अब दुबारा सम्मानित करने का औचित्य नजर नही आता है लेकिन समिति के अध्यक्ष सन्दीप परमार ओर अनिल बडोनी सहित सलाहकार मनोज मलासी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस कार्य को हम लाखो रुपये व्यय करने के बाद भी जनता तक नही पहुँचा पाए उसको मीडिया विशेषकर नगर के सम्मानित पत्रकारों ने अपनी शसक्त कलम, पोर्टल ओर अन्य माध्यमो से जन जन तक पहुंचाने का कार्य कुशलता के साथ कर समिति को भी बेहत्तर कार्य करने के अपने सुझाव दिए है जिसके कारण समिति मीडिया कर्मियो को सम्मानित करने का निर्णय ले कर इस कार्य को कर रही है। अध्यक्ष परमार ने सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त कर भविष्य में सहयोग और सुझाव देने का आग्रह किया है। इस अवसर पर प्रेस क्लब मुनि की रेती के अध्यक्ष संजय बडोला ने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य सत्य और सही खबर को जनता के समक्ष निर्भीकता ओर बिना भय के रखना है फिर राम लीला का मंचन मर्यादित आचरण , व्यवहार और सुचिता का आधार समाज का वास्तविक दर्पण है उसको जन जन के सामने लाना मीडिया का धर्म है जो हमारे साथियों ने बखूबी किया है।पत्रकार कभी चाहना नही रखता हैलेकिन कठोर मेहनत का परिणाम उसको मिलना जरूरी है।आज माँ गङ्गा रामलीला समिति ने पत्रकारों की मेहमत को समझने का प्रयास किया कि भारी वर्षा, ठंड की परवाह किये बगैर उन्होंने बेहत्तर कवरेज कर खबर प्रकाशित कर आने कर्तव्य का पालन किया है ।समाज के लोग जब पत्रकारों की मेहनत को समझते हुये सम्मानित करते है तो फिर पत्रकार और अधिक ऊर्जा के साथ खबर को डंके की चोट पर सत्यता ओर निष्पक्ष सामाजिक दर्पण का कार्य करते है।उन्होंने माँ गङ्गा रामलीला मंच को सफलता के साथ रामलीला मंचन सहित रावण, कुम्भकर्ण, मेघनाथ के अंहकार रूपी पुतले दहन के साथ राम का राज्याभिषेक की बधाई देकर उन्हें भविष्य में सहयोग देने का वायदा किया।सम्मानित करने वाले पत्रकारों में अध्यक्ष सजंय बडोला, महासचिव आशीष लखेड़ा, उपाध्यक्ष भारत भूषण कुकरेती, उपाध्यक्ष सुदीप पँचभैय्या, नवीन चंद्रा, अरुणाभ रतूड़ी, आशीष कुकरेती, रेखा भण्डारी सरंक्षक सूर्य चन्द्र सिंह आदि को सम्मानित किया गया।

You may have missed

Breaking News