October 24, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

राज्य स्थापना दिवस 9 नवंबर से होगी गढ़वाली रामलीला ।

1 min read

22 अक्टूबर ढालवाला मुनिकिरेती यहां मां भद्रकाली गढ़वाली रामलीला समिति रजिस्टर्ड की एक बैठक समिति के अध्यक्ष प्रमोद पुंडीर की अध्यक्षता में आईएस बीटी होटल तुलसी में संपन्न हुई। जिसमें सर्व सहमति से यह तय किया गया कि 3 नवंबर को हनुमान ध्वज स्थापना और 9 नवंबर से भव्य गढ़वाली रामलीला मंचन कार्यक्रम होगा। जिसके लिए अलग-अलग व्यवस्था समितियां बनाई गई,

समिति के सचिव राजेश रावत ने बताया कि रामलीला में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी गई है। इसी के साथ उत्तराखंड के नामचीन कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे, साथ ही गढ़वाल की लोक संस्कृति रीति-रिवाज और परंपरा पर आधारित कई कार्यक्रम तथा सम्मान समारोह भी होंगे।

मां भद्रकाली गढ़वाली रामलीला समिति की तीसरी रामलीला होगी। जिसे अपनी पात्रों के कारण लगातार दर्शकों का प्यार और सम्मान मिलने जा रहा है।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्री अनिल राणा दिव्यांग सूरत सिंह जेठुडी निदेशक विमल बडोनी, गजेंद्र सिंह कंडियाल परामर्शदाता सुरेंद्र भंडारी संरक्षक श्री घनश्याम नौटियाल संरक्षक राजपाल राणा संरक्षकएवंमार्गदर्शकआचार्य रामकृष्ण पोखरियाल कर्नल श्री के एस राणा राजेश रावत श्रीमती सरला बड़ोनी जी श्रीमती मीना मडवाण मीडिया प्रभारी विवेक बडोनी करण सिंह बड़थ्वाल सूरत सिंह रावत सहित कई प्रतिक्रियाएं उपस्थित थे ।

Breaking News