October 15, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

चतुर्थ दिवस में दशरथ-कैकई संवाद, राम-लक्ष्मण संवाद का भावपूर्ण मंचन किया गया।

1 min read

 

माँ गंगा रामलीला समिति (रजि.), चौदह बीघा, मुनिकीरेती द्वारा आयोजित पंचम भव्य एवं दिव्य श्री रामलीला मंचन के चतुर्थ दिवस पर पूर्व विधायक  ओम गोपाल रावत ,नरेंद्र कैन्तुरा , विनोद सकलानी , दिनेश भट्ट , एवं मान चंफुवा देवता उपासक मंतोष भिगवान एवं पुजारी संतोष भिगवान। (मान चंफुवा दिव्य दरबार, भट्टोवाला अखिलेश्वर कालोनी) ने श्री गणेश वंदना के साथ ही आयोजन का शुभारंभ किया।

आज चतुर्थ दिवस पर माँ गंगा रामलीला समिति द्वारा कार्यक्रम के तहत प्रभु श्री राम के राजतिलक की घोषणा, दशरथ-कैकई संवाद, राम-लक्ष्मण संवाद का भावपूर्ण मंचन किया गया।

श्रीराम के राजतिलक की घोषणा से अयोध्या में हर्षोल्लास छा गया, लेकिन कैकई के वरदानों ने पूरे घटनाक्रम को बदल दिया। पिता के वचन की मर्यादा निभाने हेतु प्रभु श्रीराम ने वनवास स्वीकार किया। इस दौरान राम-लक्ष्मण संवाद ने भ्रातृ प्रेम और त्याग का संदेश दिया।

इस भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने से लेकर उसे सफल स्वरूप प्रदान करने में माँ गंगा रामलीला समिति के अध्यक्ष  संदीप परमार, मुख्य सलाहकार श्री देवेंद्र दत्त जोशी,धर्माचार्य पंडित श्री दिनेश सेमल्टी ,सलाहकार  मनोज मलासी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष  मनीष उनियाल, उपाध्यक्ष  प्रदीप सकलानी, महासचिव  अनिल बडोनी, सचिव डॉ. मनीष भट्ट, कोषाध्यक्ष  जितेंद्र उनियाल, संगठन मंत्री  संजय पांजा, विधि सलाहकार  विकास उपाध्याय, आयुष असवाल, आशीष बिजलवाल, अर्पित रावत,  सोनू रावत, धर्म सिंह नेगी, नवीन भंडारी एवं मंत्री  गंगा रावत सहित समिति के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Breaking News