October 5, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

गड्ढामुक्त सड़क अभियान के तहत पैच मरम्मत कार्यों का भौतिक निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर*

1 min read

 

*सूचना/पौड़ी/05 अक्टूबर 2026:*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जनपद में सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने जिलेभर में अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके तहत तहसील कोटद्वार क्षेत्र में विभिन्न निर्माण खंडों द्वारा किए जा रहे पैच मरम्मत कार्यों का भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़क मरम्मत कार्यों की प्रगति का जायज़ा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

 

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के दौरान उपजिलाधिकारी कोटद्वार संदीप कुमार ने राष्ट्रीय राजमार्ग धुमाकोट द्वारा कौड़िया में किए जा रहे पैच मरम्मत कार्य का जायज़ा लिया। इस दौरान सहायक अभियंता आशीष सैनी को मरम्मत कार्य में गुणवत्तापूर्ण सामग्री एवं तकनीक का उपयोग सुनिश्चित करने तथा कार्य को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

 

इसी क्रम में लोनिवि दुगड्डा द्वारा सिम्मलचौड़, देवी रोड, नींबूचौड़ एवं घमंडपुर में किए जा रहे पैच मरम्मत कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। सत्यापन के दौरान सहायक अभियंता कपिल कुमार एवं अवर अभियंता दीपेंद्र रावत को सड़क मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ ही कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए।

 

पैच मरम्मत कार्यों के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए कार्यस्थल पर आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, गड्ढामुक्त सड़क अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की नियमित निगरानी के साथ पूर्ण हो चुके कार्यों की गुणवत्ता का भी सत्यापन करने पर जोर दिया गया।

You may have missed

Breaking News