साईं मंदिर निर्माण से भक्तों में खुशी, मूर्ति स्थापना, हवन एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
1 min read

मुनि की रेती। शिव साईं सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में शीशम झाड़ी, मुनिकीरेती में नवनिर्मित साईं मंदिर में बाबा की मूर्ति स्थापना, हवन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर बाबा के दर्शन एवं प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर निर्माण और मूर्ति स्थापना को लेकर साईं भक्तों में विशेष उत्साह है। श्रद्धालुओं ने कहा कि मंदिर के निर्माण से क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और भक्तों को नियमित रूप से साईं बाबा की आराधना एवं दर्शन का अवसर प्राप्त होगा।
इस अवसर पर शिव साईं सेवा ट्रस्ट की ओर से संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, राधे साहनी ,समाज सेवी रमा बल्लभ भट्ट, रामकृष्ण पोखरियाल, अर्चित पांडे, आदि काफी संख्या में भक्त मौजूद थे।
