JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

राजेंद्र प्रसाद सेमवाल द्वारा निर्मित मिनी थ्रेसर (गेहूं मँड़ाई मशीन) का लोकार्पण पशुलोक स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में किया गया।

1 min read

ऋषिकेश :पर्वतीय लोक विकास समिति एवं अथर्व एग्रोटेक इंजीनियरिंग के संयुक्त तत्वाधान में उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र के किसानों हेतु ऋषिकेश निवासी कृषि विज्ञानी अभियंता राजेंद्र प्रसाद सेमवाल द्वारा निर्मित मिनी थ्रेसर (गेहूं मँड़ाई मशीन) का लोकार्पण पशुलोक स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में किया गया।

बुधवार को ऋषिकेश पहुँचे कबीना मंत्री गणेश जोशी एवं नगर निगम महापौर अनीता ममगई एवं गढ़वाल महासभा के अध्यक्ष डॉ राजे नेगी द्वारा संयुक्त रुप से मिनी थ्रेसर का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अभियंता राजेंद्र प्रसाद सेमवाल के द्वारा निर्माण किए गए मिनी थ्रेसर हेतु उनको शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निश्चित तौर पर यह मिनी थ्रेसर पहाड़ी क्षेत्र के किसानों हेतु मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारियों संग बातचीत कर जल्द ही इस थ्रेसर को कृषि विभाग में शामिल करवाएंगे। अभियंता राजेंद्र सेमवाल ने बताया कि ये मिनी थ्रेशर उनकी कई वर्षों की कड़ी मेहनत का फल है इसको बिजली एवं हाथ दोनों तरीके से उपयोग में लाया जा सकता है पहाड़ी क्षेत्रों में छोटे छोटे घुमावदार खेतो तक इसे आसानी से ले जाकर गेंहू की मँड़ाई की जा सकेगी। इस अवसर पर ऋषिकेश क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाजसेवियों को भी कबीना मंत्री जोशी ने शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। पर्वतीय लोक विकास समिति से जुड़े सभी पदाधिकारियों ने कबीना मंत्री एवं विशिष्ट अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत एवं सम्मान किया।

इस मौके पर सूर्य प्रकाश सेमवाल के संचालन में चले कार्यक्रम में भाजपा नेता कैलाश पंत, ज्योति सजवाण, फ़िल्म अभिनेता बलदेव राणा,राजेन्द्र सिंह रावत, समाजसेविका कुसुम जोशी,उद्योगपति वीरेंद्र जोशी, वीरेंद्र दत्त सेमवाल,गीतकार देवीप्रसाद सेमवाल,कैप्टन गोविंद रावत,धूम सिंह रावत,सुनील नेगी,मानवेन्द्र कंडारी,लक्ष्मण चौहान,उत्तम सिंह असवाल,राजेश यादव,हंसराज बडोनी, सुनील थपलियाल,सोनी कोठियाल समेत गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News