March 25, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

एन0 एस0 एस0 प्रकोष्ठ का सात दिवसीय दिवसीय शिविर का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण एवं प्रोफेसर ज्योति जुयाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन करके किया गया।

1 min read

आज दिनांक 24 मार्च 2026 को मॉडर्न इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी ढालवाला के एन0 एस0 एस0 प्रकोष्ठ द्वारा कबीर चौराहा आश्रम में सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ नगर पालिका मुनि की रेती की अध्यक्षा श्रीमती नीलम बिजल्वाण एवं प्रोफेसर ज्योति जुयाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन करके किया गया।
इस अवसर पर एन0 एस0 एस0 के स्वयंसेवियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्षा ने समाज निर्माण में स्वच्छता एवं सेवा के प्रति स्वयं सेवियों को जुटने का आह्वान किया, साथ ही प्रोफेसर ज्योति जुयाल ने भी जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संस्थान की एन0 एस0 एस0 शाखा द्वारा समाज कल्याण के किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।
अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रितेश जोशी एवं श्री राजेश चौधरी ने आगामी 7 दिनों के क्रियाकलापों के रूपरेखा सभी स्वयंसेवियों के समक्ष प्रस्तुत की। इस अवसर पर शिक्षा संकाय के डॉ0 आशुतोष बछेती,श्री रवि कुमार, श्री अंशु कुमार यादव, शिल्पी कुकरेजा, श्री योगेश लखेड़ा आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

Breaking News