February 14, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने मिनी स्टेडियम बादशाहीथौल एवं ढालवाला तपोवन में उद्योग विभाग के इम्पोरियम के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की।

1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 30 अपै्रल, 2022
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव ने आज अपने कार्यालय कक्ष में मिनी स्टेडियम बादशाहीथौल एवं ढालवाला तपोवन में उद्योग विभाग के इम्पोरियम के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की।

जिलाधिकारी ने मिनी स्टेडियम बादशाहीथौल के सुधारीकरण के संबंध में अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। उन्होंने राजस्व विभाग को डॉर्मिटोरी हेतु स्थान चिन्हित करने तथा जिला युवा कल्याण अधिकारी को कॉम्पोनेन्ट प्लान दिखवाने के निर्देश दिए। वहीं जिलाधिकारी द्वारा ढालवाला तपोवन में उद्योग विभाग के इम्पोरियम प्राक्कलन एवं जमीन पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में एसडीएम टिहरी अपूर्वा सिंह, एसडीएम धनोल्टी लक्ष्मी राज चौहान, डीएफओ नरेंद्रनगर राजीव कुमार धीमान, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र महेश प्रकाश, जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, आर्किटेक्ट रुचि शर्मा, कंसलटेंट महेंद्र सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News