February 18, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

नगर कांग्रेस कमेटी द्वाराअमर शहीद श्रीदेव सुमन की 109वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

1 min read

आज नगर कांग्रेस कमेटी ढालवाला मुनि की रेती द्वारा महान क्रांतिकारी, दृढ़ निश्चायी, सौम्य, बलिदानी एवं तपस्वी, ऐतिहासिक महापुरुष, जननायक अमर शहीद श्रीदेव सुमन की 109वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि महान क्रांतिकारी अमर शहीद श्रीदेव सुमन ने टिहरी राजशाही को खत्म करने के लिए सबसे लंबी ऐतिहासिक 84 दिन की भूख हड़ताल जेल के अंदर की इसके बाद राजशाही की जड़े हिली और टिहरी राजशाही को खत्म करने की शुरुआत हुई। उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि नगर पालिका परिषद ढालवाला मुनि की रेती को 14 बीघा राजीव ग्राम स्थित श्रीदेव सुमन पार्क में श्रीदेव सुमन की मूर्ति की स्थापना करनी चाहिए जिसकी लंबे समय से क्षेत्र वासियों की मांग रही है। नगर अध्यक्ष अनिल रावत एवं जिला महासचिव मनोज शर्मा ने कहा कि श्रीदेवी सुमन जी ने देश के स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में अपना अहम योगदान दिया जिसके बाद टिहरी राजशाही को खत्म करने के लिए 84 दिन की भूख हड़ताल के बाद टिहरी कारागार में वह शहीद हुए। सभासद विनोद सकलानी ने कहा कि राजशाही के खिलाफ लड़ी गई श्रीदेव सुमन की लड़ाई व बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने सामाजिक उत्थान के साथ ही जन मानस की परेशानियों को दूर करने के लिए राजशाही के विरूद्ध सत्याग्रह किया। इस अवसर पर वारिस कांग्रेस नेता दिनेश व्यास, दिनेश भट्ट, उत्तम सिंह असवाल, मनोज शर्मा, महावीर खरोला, अजय रमोला, दयाल सिंह भंडारी, सुरेंद्र भंडारी, विनोद सकलानी, आनंद बिजलवाण आदि उपस्थित रहे।

Breaking News