February 18, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने टिहरी जनक्रांति के नायक श्रीदेव सुमन की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की

1 min read

 

ऋषिकेश 25 मई 2025 ।

 

क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने टिहरी जनक्रांति के नायक श्रीदेव सुमन की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके जीवन पर भी प्रकाश डाला गया।

 

बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय तथा छिद्दरवाला में कार्यक्रम आयोजित कर डॉ अग्रवाल ने कहा कि श्रीदेव सुमन एक लेखक, पत्रकार और जननायक ही नहीं बल्कि टिहरी की ऐतिहासिक क्रांति के भी महानायक थे। उन्होंने मात्र 14 वर्ष की किशोरावस्था में नमक सत्याग्रह आंदोलन में भाग लेकर साबित कर दिया था कि उनके अंदर देश प्रेम की भावना किस हद तक भरी हुई थी। इसके कारण उन्हें 14 दिन जेल रखा गया था।

 

उन्होंने कहा कि श्री देव सुमन ने बहुत छोटी उम्र में श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित राजनीतिक सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने कहा कि अगस्त 1942 में जब भारत छोड़ो आंदोलन शुरू हुआ तो टिहरी आते समय श्रीदेव सुमन को 23 अगस्त 1942 को देवप्रयाग में ही गिरफ्तार कर लिया गया और 10 दिन मुनि की रेती जेल में रखने के बाद 6 सितंबर को देहरादून जेल भेज दिया।

 

डॉ अग्रवाल ने कहा कि ढाई महीने देहरादून जेल में रखने के बाद श्रीदेव सुमन आगरा सेन्ट्रल जेल भेज दिया गया। जहां ये 15 महीने नजरबंद रखे गये। 84 दिन की ऐतिहासिक अनशन के बाद 25 जुलाई 1944 में 29 वर्ष की आयु में उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए।

 

इस मौके पर अमर शहीद श्रीदेव सुमन जी के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, सुमित पवार नितिन सक्सेना, अशोक पासवान रविंद्र कश्यप, शिवकुमार गौतम, सोहन सिंह केंतुरा, बर्फ सिंह पोखरियाल, समां पवार आदि उपस्थित रहे।

Breaking News