February 10, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

बाबा साहब के सपनो का नया भारत” गोष्ठी एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

1 min read

देहरादून आज दिनांक 12 अप्रैल दिन मंगलवार को संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 131 वी जन्म जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर देहरादून द्वारा नगर निगम टाउन हॉल में “बाबा साहब के सपनो का नया भारत” गोष्ठी एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप  में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री संगठन  अजेय कुमार , महापौर सुनील उनियाल गामा , राजपुर रोड विधायक खजान दास , महानगर अध्यक्ष  सीताराम भट्ट , प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान , विपुल मैंदोली , मधुसूदन जोशी , महामंत्री रत्न सिंह चौहान , युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल चावला  ने संयुक्त रूप से अनसूचित समाज के लोग जिन्होंने विषम परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए आज समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उच्च स्थान प्राप्त किया है और समाज जीवन में अपने समाज को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं ऐसे महानुभावों को सम्मानित किया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की डॉ भीमराव अम्बेडकर प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, विधिवेता होने के साथ साथ समाज सुधारक भी थे। अंबेडकर कहते थे कि रात रातभर मैं इसलिए जागता हूं क्योंकि मेरा समाज सो रहा है। उनमें समाज को लेकर बड़ी पीड़ा थी। महामंत्री संगठन ने युवाओं से कहा की जिस प्रकार अंबेडकर जी के मन में समाज के प्रति पीड़ा थी उन्होंने देश के दबे कुचले समाज को समानता का अधिकार दिलाने के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन लगा दिया उसी प्रकार आज युवाओं को भी देश हित में देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देना चाहिए और बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर भी चलना चाहिए।
कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा करते युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला ने युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सभी युवाओं से आग्रह किया की बाबा साहब सपनो का भारत बनाने में अपना योगदान देंगे। सम्मानित लोगों के नाम ऐश्वर्य आनंद डॉ मनमोहन नैना राजू डॉ आयुषी सोनकर अश्वनी कुमार सोनकर अखिलेश नारायण l

इस अवसर पर भावना चौधरी विपुल मंडोली आदित्य चौहान अंशुल चावला विमल चौधरी कुलदीप पंथ शंकर रावत साक्षी शंकर अक्षत जैन तरुण जैन सत्यम अरोड़ा शुभम जैन ऋषभ पंत दीपक सोनकर आशीष रावत पुष्पा चौहान आदि उपस्थित रहे

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News