February 10, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

सर्वहारा नगर में बॉडी टेम्पल जिम ऋषिकेश के तत्वावधान में शिव शक्ति प्रशिक्षण केंद्र का कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल उद्घाटन किया।

1 min read

ऋषिकेश 11 अप्रैल। आज सर्वहारा नगर में बॉडी टेम्पल जिम ऋषिकेश के तत्वावधान में शिव शक्ति प्रशिक्षण केंद्र का कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल जी उद्घाटन किया। उन्होंने प्रशिक्षण पाने वाली महिलाओं को लग्न के साथ इस विधा को रोजगार के रूप में अपनाने को कहा।

सोमवार को सर्वहारा नगर के महर्षि दयानंद सरस्वती हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने बॉडी टेम्पल जिम का निशुल्क प्रशिक्षण देने की इस नेक पहल के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाओं को इस प्रशिक्षण का लाभ उठाना चाहिए। इस कार्य में उनकी ओर से जिस भी प्रकार की मदद बनेगी, की जाएगी। निश्चित रूप से बालिकाओं और महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में मदद मिलेगी। खुद आत्मनिर्भर बनकर आप भी रोजगार पा सकती है। इस मौके पर प्रशिक्षण देने वाली प्रीति और रानी को भी सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान सर्वहारा नगर की पम्पिंग स्टेशन की समस्या को संज्ञान में लेते हुए नमामि गंगे के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की और निर्माण कार्य न होने पर नाराजगी जताई और जल्द निर्माण कार्य के निर्देश दिए।

बता दे कि शिव शक्ति प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए निशुल्क सिलाई, कढ़ाई, मेहंदी और क्राफ्ट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे।

इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, प्रदेश संयोजक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सरोज डिमरी, राजीव अग्रवाल, संस्था अध्यक्ष कमलेश गुप्ता, नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शैलेन्द्र बिष्ट, राजीव चौधरी, शम्भू पासवान, माता सचिदानंद सरस्वती, कार्यक्रम संयोजक निशा भंडारी, राजबाला, विजय पुंडीर, मनोज विश्कर्मा, वीना शर्मा, विजय अग्रवाल, टीकाराम पुरवाल, सोनू कश्यप, पुनीत गुप्ता, जय कुमार उपाध्याय, प्रशिक्षिका प्रीति, रानी आदि प्रशिक्षण पाने वाली महिलाएं उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News