September 18, 2025

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा ऋषिकेश में उनकी मांगों पर संज्ञान लेकर घोषणा करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया है। 

1 min read

 

 

ऋषिकेश 26 अप्रैल 2025 ।

 

क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा ऋषिकेश में उनकी मांगों पर संज्ञान लेकर घोषणा करने पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया है।

 

बीते रोज मुख्यमंत्री श्री धामी जी के तीर्थनगरी आगमन पर नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डा. अग्रवाल ने विभिन्न मांगों का एक पत्र उन्हें सौंपा था। जिसमें ऋषिकेश विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रो में लोक निर्माण विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण हेतु रू 25 करोड़ की धनराशि, वन विभाग द्वारा संजय झील की सौन्दर्यीकरण एंव साफ सफाई हेतु रू 2 करोड़ व 4 कक्षों का विश्राम गृह बनवाने, नगर निगम ऋषिकेश में जल भराव की समस्याओं को देखते हुये समस्त नालांे को अंडरग्राउण्ड एवं एक-दूसरे से लिंक करने हेतु रू 80 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करने, नगर निगम ऋषिकेश में गौ सदन, नन्दी शाला, ए०बी०सी० (एनीमल बर्थ कन्ट्रोल) केन्द्र, निराश्रित कुत्तों का शरणालय खोलने, नगर निगम ऋषिकेश में ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े वार्डों में सीसी सड़कों के निर्माण हेतु रू 20 करोड की धनराशि, 2027 कुम्भ के दृष्टिगत ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में नये घाट के निर्माण व पुराने घाटों के जीर्णाेद्धार व पुल निर्माण हेतु रु 55 करोड़ स्वीकृत करने, सिंचाई विभाग द्वारा ऋषिकेश विधानसभा में बाढ़ सुरक्षा कार्य हेतु रु 50 करोड़ स्वीकृत करने, श्रीदेव सुमन विश्वविधालय के ऋषिकेश परिसर में विधि संकाय व शिक्षा संकाय शुरू करने, खदरी श्यामपुर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में व्यवसायिक पाठ्यक्रम व विभिन्न ट्रेडों को बढ़ाने तथा छिद्दरवाला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला चिकित्सालय बनाए जाने की मांग की गई थी।

 

जिसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आशीर्वाद वाटिका में भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान घोषणा की। शनिवार को डा. अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया हैं।

Breaking News