October 16, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

क्षेत्रीय विधायक डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ योजना, शारदापीठ व मीराबेन वीरभद्र गंगा घाट निर्माण तथा बाढ़ सुरक्षा योजना की प्रगति की जानकारी हासिल की। इस

1 min read

 

 

ऋषिकेश 23 अप्रैल 2025 ।

 

क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ योजना, शारदापीठ व मीराबेन वीरभद्र गंगा घाट निर्माण तथा बाढ़ सुरक्षा योजना की प्रगति की जानकारी हासिल की। इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

 

बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में डा. अग्रवाल ने कुंभ मेला 2027 में ऋषिकेश क्षेत्र के अंतर्गत त्रिवेणीघाट का जीर्णोद्धार कार्य, त्रिवेणीघाट से पशुलोक बैराज तक आस्था पथ पर स्थित घाटों के जीर्णोद्धार कार्य, आस्था पथ पर कोबल स्टोन, म्यूरल आर्ट द्वारा सौंदर्यीकरण कार्य, चंद्रभागा नदी पर फुटब्रिज कार्य, आस्था पथ पर गौरीशंकर मंदिर के समीप फुटब्रिज कार्य आदि योजनाओं को शामिल किया जाएं, जिससे कुंभ मेला निधि से इनके निर्माण की कार्यवाही के लिए प्रयास किये जायेंगे।

 

डा. अग्रवाल ने ग्रामसभा ठाकुरपुर, खैरीखुर्द व खदरी खड़क माफ में बंगालानाला, ग्रामसभा गढ़ी मयचक, श्यामपुर व भल्लाफार्म में गोयलानाला, फनवैली के समीप जाखन नदी के बायें तट पर जाखन गांव, नेपाली बस्ती, ग्रामसभा भट्टोंवाला गुमानीवाल में बंगालानाला, नगर निगम अंतर्गत वार्ड 37 में मंसा देवी नाले से गुमानीवाला में बाढ़ सुरक्षा कार्यों तथा गौहरीमाफी, प्रतीतनगर रायवाला, सुसवा नदी की बाढ़ सुरक्षा में कार्य योजना की प्रगति भी जानकारी ली। उन्होंने आगामी मानसून के लिए अभी से तैयारी करने के निर्देश दिए।

 

डा. अग्रवाल ने शारदापीठ और मीराबेन वीरभद्र घाट निर्माण की भी जानकारी हासिल की। जिस पर अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष कार्य गतिमान है, डा. अग्रवाल ने निर्देशित करते हुए कहा कि मानसून काल प्रारंभ होने से पूर्व दोनों निर्माणाधीन गंगा घाट पूर्ण किये जाएं।

 

इस अवसर पर सहायक अभियंता सिंचाई सुरेंद्र श्रीकोटी, अपर सहायक अभियंता दिनेश वर्मा, कुलदीप, दिनेश चौहान, अनमोल आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

Breaking News