February 24, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

विभिन्न सामाजिक सामाजिक संस्थाओं ने किया 30 सदस्यीय साईकिल रैली के सदस्यों का किया स्वागत।

1 min read

 

मुनिकीरेती शत्रुघ्न घाट पर गंगा गौ सेवा समिति एवं क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक सामाजिक संस्थाओं ने 30 सदस्यीय साईकिल रैली के सदस्यों का गंगा आरती के माध्यम से स्वागत किया। साईकिल रैली का आयोजन गंगा स्वच्छता,पर्यावरण संरक्षण,ग्रामीण पर्यटन विकास,संस्कृत शिक्षा के प्रचार प्रसार हेतु श्री तिमली गंगा सेवा ट्रस्ट तिमली डबरालस्यूं द्वारा किया गया।

इस अवसर पर गंगा गौ सेवा समिति के अध्यक्ष महंत मनोज प्रपन्नाचार्य ने कहा कि आज श्री तिमली ट्रस्ट उत्तराखंड के युवाओं को पहाड़ो सुद्रढ़ विकास के लिए प्रेरित कर रहा है जो इस साईकिल रैली के माध्यम से भी आज के युवाओं को सन्देश दिया जा रहा है। रैली को 19 अप्रैल सुबह 6 बजे गीता आश्रम से प्रारम्भ किया जाएगा जिसका 78 किमी सुदूर संस्कृत शिक्षा से जुड़े प्रसिद्ध ग्राम तिमली में समापन किया जाएगा।

स्वागत कार्यक्रम में उत्तराखंड महिला आयोग के अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, गढ़भूमि लोक संस्कृति संरक्षण समिति, देवभूमि मां गंगा स्वयं सेवी ट्रस्ट व विभिन्न सामाजिक सामाजिक संस्थाओं के सदस्य आशाराम व्यास, विशाल मणि पैन्यूली,धनीराम बिन्जोला,सुरेंद्र भंडारी,योगेश उनियाल,आशीष मिश्रा,नागेन्द्र बडोला,शुभाष डोभाल,सुरेंद्र कपरवान,आशीष डबराल,सुरेश बलूनी,मन्नन दिवेदी,मधुलिका द्विवेदी,रीना उनियाल,दिव्या नेगी आदि उपस्थित थे।

Breaking News