February 24, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

रमेश पुंडीर का मंडल अध्यक्ष बनने तक का सफर, संघर्ष व निष्ठा का परिणाम

1 min read

 

भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र नगर ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रमेश पुंडीर को सौंपी गई है वह उनकी संगठन के प्रति निष्ठा व लगातार संघर्ष का परिणाम है ।

रमेश पुंडीर ने भारतीय जनता पार्टी के एक सिपाही के रूप में 2009में पार्टी की सदस्यता प्राप्त की और उसके बाद 2011 में नरेंद्र नगर मंडल में युवा मोर्चा में महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया और 2014 में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली।

2017 में नरेंद्र नगर मंडल को अलग मंडल नरेंद्र नगर ग्रामीण मंडल का दर्जा मिला उस वक्त भी रमेश पुंडीर मंडल अध्यक्ष की प्रबल दावेदारी थे लेकिन उस वक्त पूर्ण सिंह धमादा को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया और पुंडीर को मंडल महामंत्री नियुक्त किया गया। 3 साल के कार्यकाल को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई और 2019 में लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए तन मन से कार्य किया और तीरथ सिंह रावत जी को सांसद बनाने में अहम भूमिका निभाई।

2019 में मेरे द्वारा जिला पंचायत प्रत्याशी पद के लिए दावेदारी की गई थी लेकिन तब भी संगठन द्वारा अर्जुन दवाण को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया।

2022 में मंडल अध्यक्ष के लिए रमेश पुंडीर द्वारा प्रबल दावेदारी की गई लेकिन उस वक्त मंडल अध्यक्ष का दायित्व रविंद्र भंडारी को दिया गया और पुंडीर को महामंत्री पद पर सन्तोष करना पड़ा।

 

Breaking News