October 16, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

देवभूमि माँ गङ्गा स्वयं सेवी संस्था ने अपना चतुर्थ वार्षिकोत्सव मनाया

1 min read

मुनि की रेती, देवभूमि माँ गङ्गा स्वयं सेवी संस्था ने अपना चतुर्थ वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जिसमे राज्य सहकारी संघ के प्रबन्ध निदेशक रवि मदिरवाल मुख्य अतिथि अथिति माधव रावत विशिष्ट अथिति पद्मश्री डॉक्टर माधुरी बड़थ्वाल, केशव महाराज, सुनील भगत , दामोदर दास ने सँयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम की शुरुवात माँगल गीत से देणा हुया खोली का गणेश…से शुरू हुई।

संस्था 5 सालों से लगातार समाज सेवा में लगी है संस्था बच्चों के प्रशिक्षण से लेकर उनका भोजन वस्त्र स्कूल की कॉपी किताबें वितरण करने से, पशुओं की सेवा करने में गायों की गंगा जी की सेवा करनाH महिलाओं को प्रशिक्षण देना और आर्गेनिक के ऊपर भी काम करती है तथा अपने पहनावे को अपने बोली भाषा अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने में भी संस्था का पूरा योगदान रहता है।
कार्यक्रम में संस्था से जुड़े नीलम , रेशमा, कृष्णा, रेखा पैन्यूली, स्वाति पोखरियाल, शुभम नौटियाल आदि मौजूद रहे।

स्कूली बच्चों ने इस अवसर पर सँस्कृति से जुड़े गीत एवम नृत्य प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संचालन फल सरक्षण इकाई मुनि की रेती संगीता गुप्ता एवम डॉक्टर शिव चरण नौटियाल ने बारी बारी से किया। इस अवसर पर संस्था ने सभी अथितियों को पुष्प गुच्छ ओर शाल उढ़ाकर सम्मानित कर अभी आंगतुक जनो का स्वागत किया।

You may have missed

Breaking News