February 24, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

मुख्य विकास अधिकारी टिहरी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने शुक्रवार को एफ.पी.ओ. नई उमंग कृषक उत्पादक संगठन स्वायत्त सहकारिता जाखणीधार का निरीक्षण किया

1 min read

 

सू.वि./टिहरी/दिनांक 04 अप्रैल, 2025

 

मुख्य विकास अधिकारी टिहरी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने शुक्रवार को एफ.पी.ओ. नई उमंग कृषक उत्पादक संगठन स्वायत्त सहकारिता जाखणीधार का निरीक्षण किया। नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित इस संगठन में 134 महिला कृषक जुड़ी हुई हैं। संगठन के सदस्यों द्वारा स्थानीय जैविक उत्पादों के द्वारा आंवला, आम, लहसून आदि के अचार तथा बुरांस माल्टा, आंवला आदि का जूस तैयार किया जा रहा है।बाजार में इन उत्पादों की काफी मांग है, जिससे संगठन की आय में वृद्धि हो रही है। संगठन के द्वारा स्थानीय उत्पादों यथा मण्डुवा, झंगोरा, दालें, चावल आदि को भी कय करके बेचा जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को एक बाजार उपलब्ध हो रहा है तथा उनकी आय में भी वृद्धि हो रही है।

 

मुख्य विकास अधिकारी ने संगठन के अध्यक्ष व अन्य सदस्यों को गांव के अधिक से अधिक लोगों को जानकारी देते हुए इस प्रकार से कार्य किए जाने हेतु प्रेरित करने के लिए कहा।

 

 

 

Breaking News