February 24, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

युवा पीढ़ी को नशा मुक्त रखने के लिए डायट व शिक्षा विभाग ने तैयार किया पाठ्यक्रम

1 min read

*विद्यालयों में दी जाएगी नशामुक्ति की शिक्षा*

*11 अध्याय से तैयार किया गया पाठा्यक्रम*

*सूचना/पौड़ी/27 मार्च, 2025ः* शिक्षा विभाग और डायट चढ़ीगांव द्वारा तैयार किया गया ड्रग्स पर पाठ्यक्रम का ड्राफ्ट जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के सम्मुख रखा गया। जिलाधिकारी ने पाठ्यक्रम की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली और इसे और बेहतर बनाने के निर्देश दिए, ताकि जल्द ही इसे पाठ्यक्रम में शामिल किया जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह पहल युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम है और इसके माध्यम से छात्र नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक होंगे और समाज में बदलाव ला सकेंगे। कहा कि पाठ्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को नशे से बचाने और समाज में नशा मुक्त वातावरण बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

डायट के अध्यापक हरि शंकर डिमरी ने बताया कि इस पाठ्यक्रम में 11 अध्याय शामिल हैं, जिनमें नशे के प्रभाव, अफीम और खसखस की जानकारी, नशे की लत के परिणाम, कानून, तंबाकू के स्वास्थ्य प्रभाव और शिक्षा जागरूकता सहित अन्य विषय शामिल हैं। कहा कि यह पाठ्यक्रम जल्द ही पुस्तक के रूप में विमोचित होगा और स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

Breaking News