September 19, 2025

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

. राघव लंगर को भारत सरकार में संयुक्त सचिव पद की जिम्मेदारी – उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण

1 min read

 

उत्तराखंड कैडर के तेजतर्रार आईएएस अधिकारी डॉ. राघव लंगर को भारत सरकार में संयुक्त सचिव स्तर पर नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली एसीसी कैबिनेट समिति द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया, जिसमें केवल 16 अधिकारियों को ही इस पद के लिए इंपैनल किया गया है। उत्तराखंड के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि राज्य के दो अधिकारियों को इस सूची में स्थान मिला है।

 

डॉ. राघव लंगर (आईएएस 2009 बैच) ने अपने प्रशासनिक कौशल से कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वे रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नमामि गंगे परियोजना के कार्यक्रम निदेशक, तथा उच्च शिक्षा के अपर सचिव के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने जम्मू के मंडल आयुक्त, पुलवामा और कठुआ के जिलाधिकारी के रूप में भी कार्य किया है। वर्तमान में वे जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार में निदेशक पद पर कार्यरत हैं।

 

डॉ. लंगर की इस उपलब्धि को उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। उनकी बेहतरीन नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक दक्षता ने उन्हें इस उच्च पद के लिए योग्य बनाया है।

Breaking News