February 25, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

25 वे वार्षिकोत्सव के प्रथम दिन द्वादश ज्योतिर्लिंग का अभिषेक पूजन साँई मन्दिर डाँडी में

1 min read

 

ऋषिकेश, सर्वमनोकामना सिध्द पीठ साँई धाम मन्दिर डाँडी में 25 वे वार्षिक उत्सव के प्रथम दिन आज गणेश पूजन एवं द्वादश ज्योतिर्लिंग का अभिषेक पूजन के साथ प्रारम्भ हुआ।इस अवसर पर साँई ट्रस्ट परिवार के संचालक अभिनव शर्मा और शंशाक शर्मा, अदिति शर्मा, सन्तोषी देवी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर महाकाल को प्रसन्न करने के लिये रुद्राभिषेक किया। 3 फरवरी से लेकर 10 फरवरी तक इस वार्षिकोत्सव पर प्रतिदिन धार्मिक आयोजन के साथ 9 फरवरी को बाबा की पालकी नगर क्षेत्र में पूर्व की भाँति धूमधाम से निकाली जाएगी।मन्दिर के व्यवस्थापक अभिनव शर्मा एवं शंशाक शर्मा ने सभी साँई भक्तों को कार्यक्रम में शामिल होने का निवेदन किया है।

आज प्रातः काल गणेश पूजन सहित माँ सरस्वती, माँ लक्ष्मी का वैदिक मंत्रोच्चार कर बाबा बर्फानी महाकाल का रुद्राभिषेक किया गया जिसमें साँई ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों ने भाग लिया। कल मंगलवार को पंचमुखी हनुमानजी का श्रृंगार पूजन सहित दोपहर सुन्दरकाण्ड का आयोजन होना है।इस कार्यक्रम में डाँडी एवम साँई भक्तों ने प्रतिभाग किया।

Breaking News