April 10, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

मालन पुल का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करें-डी0 एम0

1 min read

*सूचना/ 22 दिसम्बर 2024ः*

 

आपदा से क्षतिग्रस्त कोटद्वार स्थित मालन नदी पुल के पुनर्निर्माण कार्यो का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान देर सांय कंस्ट्रक्शन साइट पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुल का निर्माण कार्य अतिरिक्त मैनपॉवर व मशीनरी का उपयोग करते हुए गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यो में गति लाने के लिए वे नियमित रूप से साइड विजिट करें। मौके पर नगर आयुक्त कोटद्वार वैभव गुप्ता, उप जिलाधिकारी सोहन सैनी, अधिशासी अभियंता लविवि दुगड्डा निर्भय सिंह आदि उपस्थित थे।

 

You may have missed

Breaking News