JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने दिवंगत शिक्षाविद विद्यादत्त रतूड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित की

1 min read

 

ऋषिकेश 01 दिसंबर 2024 ।

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने दिवंगत शिक्षाविद विद्यादत्त रतूड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ अग्रवाल स्थित दिवंगत रतूड़ी जी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि दिवंगत शिक्षाविद ने उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश के समय विभिन्न स्थानों में शिक्षाधिकारी के रूप में शैक्षणिक सुधार के महत्वपूर्ण काम किए। भारत सरकार ने उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित भी किया।

 

डॉ अग्रवाल ने कहा कि सेवानिवृत्ति के पश्चात वे ढालवाला मुनिकीरेती में रहते हुए समाजसेवा में जुटे रहे। वर्ष 2010 में कुंभ महापर्व पर उन्होंने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र आदि से देव प्रतिमाओं से युक्त देव डोली शोभा यात्रा का आयोजन किया। जिसमें 400 से अधिक देव डोलिया सम्मिलित हुई थी। 350 के देशों में यह शोभायात्रा देखी गई।

 

डॉ अग्रवाल ने कहा कि राज्य आंदोलन में स्व. इंद्रमणि बडोनी के निकट साथ ही रहकर उन्होंने जन जागरण किया। उन्हें कई प्रतिष्ठित संस्थानों द्वारा सम्मानित किया गया।

 

—————————

यूकेडी नेता पंवार को भी दी श्रद्धांजलि 

ऋषिकेश । मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने यूकेडी के वरिष्ठ नेता दिवंगत स्व. त्रिवेंद्र सिंह पंवार को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने आशुतोष नगर स्थित उनके निवास स्थान पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की।

You may have missed

Breaking News