महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने वाल्मीकि समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित किया।
1 min read
ऋषिकेश 18 अक्टूबर 2024 ।
महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने वाल्मीकि समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित किया।
बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डॉ अग्रवाल ने कुमारी नंदिनी भारती, रणवीर भारती, अशोक धींगरा, कुलदीप भारती, अभिषेक, प्रवीण कलरा, ऋतिक को शॉल तथा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि आदि ग्रंथ के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की सीख एवं विचार आज भी प्रासंगिक हैं। महर्षि वाल्मीकि ने भारत वर्ष ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व को अपने विचारों से सही दिशा दिखाई। महर्षि वाल्मीकि के विचारों पर चलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सामाजिक समरसता के साथ समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिये काम कर रही है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुमित पवार, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा कविता साह, पूर्व पालिकाध्यक्ष शंभू पासवान, माधुरी गुप्ता, देवदत्त शर्मा, सुभाष वाल्मीकि, रविंद्र बिरला, सतपाल दानव, वीरेंद्र रमोला, शिवकुमार गौतम, आकाश शर्मा, अरविंद चौधरी, अनिल खन्ना, महेंद्र आदि उपस्थित रहे।