April 25, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा द्वारा कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को ऋषिकेश में पार्किंग संबंधी व्यवस्थाओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा

1 min read

भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक जिला ऋषिकेश के जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा द्वारा कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को ऋषिकेश में पार्किंग संबंधी व्यवस्थाओं के चलते ज्ञापन प्रेषित किया l

श्री राणा ने इस सम्बंध में सुझाव देते हुए कहा कि ऋषिकेश एक तीर्थ नगरी के साथ साथ योग शिक्षा का केंद्र भी है l देश और विदेश से यहां पर लोग योग की शिक्षा लेने तथा यहां के धार्मिक स्थलों के दर्शनार्थ अधिक से अधिक संख्या में पहुंचते हैं l किंतु पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण तीर्थ यात्रियों को बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ता है l पार्किंग की समस्या से न सिर्फ तीर्थ यात्री बल्कि आम जनता भी जूझ रही है l इसलिए ऋषिकेश शहर में एक बड़ी पार्किंग का होना अति आवश्यक है l कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उनकी बातों को सुना और इस समस्या का जल्दी से जल्दी समाधान का आश्वासन दिया l

Breaking News