JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

मुख्यमंत्री ने पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल ब्लॉक मुख्यालय में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को उच्चीकृत सुविधाओं से युक्त किये जाने तथा चिकित्सालय का नाम शहीद हवलदार हरेन्द्र सिंह रावत के नाम पर रखे जाने की स्वीकृति प्रदान की है।

1 min read

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल ब्लॉक मुख्यालय में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को उच्चीकृत सुविधाओं से युक्त किये जाने तथा चिकित्सालय का नाम शहीद हवलदार हरेन्द्र सिंह रावत के नाम पर रखे जाने की स्वीकृति प्रदान की है।

 

इस संबंध में सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि यह निर्णय शहीद हवलदार हरेन्द्र सिंह रावत की बहादुरी और बलिदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से लिया गया है। उच्चीकृत स्वास्थ्य सुविधाएं क्षेत्रीय नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगी और उनके स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करेंगी।

Breaking News