April 22, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

केंद्रीय सड़क राज्य मंत्री व अल्मोड़ा संसदीय सीट से सांसद अजय टम्टा  के प्रथम बार तीर्थ नगरी आगमन पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया। 

1 min read

 

ऋषिकेश 04 जुलाई 2024 ।

आदर्श नगर स्थित स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क राज्य मंत्री व अल्मोड़ा संसदीय सीट से सांसद अजय टम्टा  के प्रथम बार तीर्थ नगरी आगमन पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया।

इस मौके पर डॉ अग्रवाल लगभग 7 करोड़ की लागत से श्यामपुर फाटक का चौड़ीकरण एवं वैली ब्रिज का निर्माण करने पर आभार प्रकट किया। उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री से ऋषिकेश बाईपास का निर्माण शीघ्र कराने का अनुरोध किया। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऋषिकेश बाईपास का निर्माण दो पैकेज में जिसकी लंबाई 17.88 किलोमीटर प्रस्तावित है का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।

 

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि नेपाली फार्म से श्यामपुर रेलवे क्रॉसिंग नटराज चौक होते हुए ढालवाला टी जंक्शन तक 10.88 किलोमीटर लंबाई में एलिवेटेड राजमार्ग प्रस्तावित है जिसकी लागत 1445.66 करोड़ है। भारत सरकार को प्राप्त है जल्दी से कार्य शुरू किया जाएगा।

इस मौके पर निवर्तमान मेयर अनिता ममगाई, जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता शाह, जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा चंद्रभान सिंह, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, जिला महामंत्री दीपक धमीजा, वन विकास निगम सदस्य देवदत्त शर्मा, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा माधवी गुप्ता, मण्डल महामंत्री नितिन सकसेना, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा जगावर सिंह, निवर्तमान पार्षद शिव कुमार गौतम, राजेन्द्र बिष्ट, नंद किशोर जाटव, मण्डल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा राधे जाटव, रूपेश गुप्ता, दीपक बिष्ट, रंजन अंथवाल, निवेदिता सरकार, सुधा असवाल, विनोद भट्ट, राजकुमारी पंत, सीमा रानी, ज्योति पांडेय, अभिनव पाल, आदि लोग मौजूद थेl

Breaking News