September 22, 2025

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

आज हृषिकेश नारायण भारत भगवान के दर्शन करने पहुंचे यज्ञ सम्राट संत बाल योगेश्वर दास महाराज

1 min read

आज हृषिकेश नारायण भारत भगवान के दर्शन करने पहुंचे यज्ञ सम्राट संत बाल योगेश्वर दास महाराज श्री ने हृषिकेश नारायण भगवान भारत भगवान् महाराज के दर्शन कर समस्त भारत उत्तराखंड वासियों के लिए सुख शांति स्मृति का प्रभु के चरणों में प्रार्थना कर आशीर्वाद मांगा

भारत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज वरुण शर्मा ने यज्ञ सम्राट संत बाल योगेश्वर महाराज को अंग वस्त्र पुष्पहार बनकर महाराज श्री का भव्य स्वागत किया गया

पर्यावरण संरक्षण संवर्धन जन चेतना अभियान गोमुख संकल्प कलश यात्रा के संयोजक महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने गोमुख का पवित्र जल महाराज श्री को अमृत स्वरूप भेंट किया भारत संस्कृत महाविद्यालय के ऋषि कुमारो ने वेद मंत्रों के द्वारा महाराज श्री का भव्य स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया गया

इस अवसर पर संत बाल योगेश्वर महाराज ने कहा कि अब समय आ गया है कि युवा पीढ़ी के युवा संत समाज को आगे आकर सनातन धर्म की ध्वजा को आगे बढ़ना चाहिए

महाराज श्री ने कहा कि समय बहुत तेजी से बदल रहा है हम अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं जिससे युवाओं में नई क्रांति लाकर हम अपने सनातन धर्म को घर-घर संतो के माध्यम से प्रचार प्रसार कर भारतीय संस्कृति को पुनर्जीव कर सकते हैं साथ ही पर्यावरण संवर्धन के लिए गोमुख संकल्प यात्रा के माध्यम से समस्त जनमानस को जागृत कर पर्यावरण को हम सुरक्षित करने में सार्थक सिद्ध हो सकते हैं इसके लिए हमें समस्त मानव मात्र को वसुदेव कुटुंबकम की भावना को लेकर आगे बढ़ना होगा

महाराज श्री ने हृषिकेश में शहीदों को समर्पित अती विष्णु महायज्ञ एवं बागेश्वर धाम बाला जी महाराज के परम भक्त धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज की कथा का आयोजन शहीदों के नाम से किया जाए महाराज श्री ने भारत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज एवं तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज से अपनी इच्छा व्यक्त की

इस अवसर पर महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज वरुण शर्मा हर्षवर्धन शर्मा आदि संत उपस्थित थे

इसके बाद बाल योगेश्वर महाराज मथुरा वृंदावन के लिए प्रस्थान कर गऐ

You may have missed

Breaking News