October 18, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

टिहरी के भटवाड़ी गांव में ₹ 83.79 लाख की लागत से नव निर्मित कृषक सामुदायिक केंद्र का लोकार्पण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी।

1 min read

 

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने नैनबाग क्षेत्र को फल फूटी बनाने की घोषणा की।*

टिहरी/ जौनपुर 14 जून। सूबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी शुक्रवार को जौनपुर ब्लॉक के भटवाड़ी गांव पहुंचे। जहां कृषि मंत्री गणेश जोशी ने भटवाड़ी गांव के लिए सामुदायिक भवन की घोषणा पूरी की, मंत्री गणेश जोशी ने कृषि उत्पाद मार्केटिंग बोर्ड द्वारा ₹ 83.79 लाख की लागत से नव निर्मित कृषक सामुदायिक केंद्र (बारात घर) का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए बहुउद्देशीय शिविरों का भी निरीक्षण किया। भटवाड़ी गांव में स्वागत समारोह में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का पारंपरिक रूप से ढोल दमाऊं और पुष्प वर्षा एवं फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोकार्पण कार्यक्रम से पूर्व गौरवा देवी के मंदिर में दर्शन कर मां गौरवा का आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नैनबाग क्षेत्र को फल फट्टी घोषित करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार जिन योजनाओं का शिलान्यास करती है, उनका लोकार्पण भी करती है। मंत्री ने कहा कि जनता की सरकार जनता के द्वारकाधीश के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में जनसुविधाओं को लागू करने हेतु संकल्पबद्ध है। निश्चित तौर पर इस बहुउद्देशीय भवन के निर्माण से क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर राजपुर विधायक खजान दास, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष राजेश नौटियाल, मंडल अध्यक्ष करण कंडारी, जिला पंचायत सदस्या देवी पंवार, ग्राम प्रधान राजवीर रावत, अनूप थपलियाल, प्रताप सिंह पंवार, बलवीर राणा एवं संभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Breaking News