JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

क्षेत्रीय विधायक को मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने चमोली जनपद के जोशीमठ को पुरातन ज्योतिर्मठ के नाम होने पर हर्ष व्यक्त किया है

1 min read

 

ऋषिकेश 12 जून 2024 ।

क्षेत्रीय विधायक को मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने चमोली जनपद के जोशीमठ को प्राचीन ज्योतिर्मठ के नाम पर हर्ष व्यक्त किया है। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले वर्ष चमोली जिले के घाट में आयोजित कार्यक्रम में जोशीमठ का नाम ज्योतिर्मठ करने की घोषणा की थी। अब केंद्र ने ज्योतिर्मठ तहसील के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

 

डॉक्टर अग्रवाल ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि ज्योतिर्मठ नाम प्राचीन है। 8वीं शताब्दी में आदि गुरु शंकराचार्य इस क्षेत्र में आए थे। वे अमर कल्प वृक्ष के नीचे तपस्या की थीं, जिससे उन्हें दिव्य ज्ञान ज्योति की प्राप्ति हुई थी। दिव्य ज्ञान ज्योति और ज्योतेश्वर महादेव के कारण इस स्थान को ज्योतिर्मठ का नाम दिया गया। उन्होंने कहा कि चार विद्यापीठों में से एक का नाम ज्योतिर्मठ भी था।

Breaking News