October 18, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

14 बीघा एवं ढालवाला के लोग,समाजसेवी अजय रमोला के नेतृत्व में थाना मुनिकीरेती मे एस एस आई योगेन्द्र पाण्डेय व कैलासगेट चौकी प्रभारी राजेन्द्र सिंह रावत को मिले तथा विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन प्रेषित किया।

1 min read

दिनांक 24-05-2024 को सेवा निवृत्त राजकीय पेन्शनर्स संगठन मुनिकिरेती ढालवाला एवं वार्ड नंबर 6-7 के, 14 बीघा एवं ढालवाला के लोगों, समाजसेवी अजय रमोला के नेतृत्व में थाना मुनिकिरेती मे एस एस आई योगेन्द्र पाण्डेय व कैलासगेट चौकी प्रभारी राजेन्द्र सिंह रावत को मिले तथा निम्न समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन दिया।*

*1- 14 बीघा-ढालवाला की संकरी पटरियों में ई वर्क्स, टू व्हीलर, विक्रम टेम्पो अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर रहे हैं जिससे हर समय बच्चों, छात्रों, महिलाओं एवं वयस्कों का सामना करना पड़ रहा है। अचानक जीवन के अंतिम क्षेत्र में आने-जाने से कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कई बार अचानक वाहन दुर्घटनाएं होकर भाग जाते हैं एवं पकड़े नहीं जाते।

*2 क्षेत्रवासियों एवं संगठन ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि 14 बीघा मीट वाली गली, प्रेमानंद तिराहा, 14 बीघा नए पुल पर वेरीकेडींग लगाये जायें तथा पुलिस के जवानों की तैनाती की जाये ताकि उक्त वाहनों के प्रवेश पर लगाम लग सके। इस सम्बन्ध में सौहार्दपूर्ण माहौल में पुलिस प्रशासन से वार्ता हुई तथा उक्त वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने हेतु पुलिस व जनता के प्रतिनिधियों के बीच सहमति बनी। वार्ता में समाज सेवी अजय रमोला, पेंशनर्स संगठन के अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान, ज्ञानेश्वर सिंह पंवार, कान सिंह रावत, दीपक भंडारी, धीरज चौहान, गजेन्द्र बिष्ट, प्रेम कन्दारी, जितेन्द्र उनियाल, गब्बर सिंह चौहान, संदीप परमार, रघुबीर पंवार, दिनेश रावत आदि शामिल रहे।*

Breaking News