October 18, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

नवोदय विद्यालय पौड़ी गढ़वाल की कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम शत–प्रतिशत रहा। जिसमें 12वीं विज्ञान वर्ग में 42 विद्यार्थी व वाणिज्य वर्ग में 29 विद्यार्थी तथा 10वीं में 77 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।

1 min read

 

सूचना/14 मई, 2024; प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय डॉ0 योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सीबीएसई परीक्षा परिणाम में जवाहर नवोदय विद्यालय पौड़ी गढ़वाल की कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम शत–प्रतिशत रहा। जिसमें 12वीं विज्ञान वर्ग में 42 विद्यार्थी व वाणिज्य वर्ग में 29 विद्यार्थी तथा 10वीं में 77 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।

उन्होंने बताया कि 12वीं विज्ञान वर्ग में आयुष ढौंडियाल 91.17 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, सचिन राणा 90.17 प्रतिशत लेकर द्वितीय तथा अदिति 89.83 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहे। 12वीं वाणिज्य वर्ग में आकाश ध्यानी 93.17 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, कोमल 89.67 प्रतिशत लेकर द्वितीय तथा प्रियांशु रावत 89.17 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहे। जबकि 10वीं में अदिति कुशवाहा 99 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, देवेश असवाल 96 प्रतिशत लेकर द्वितीय तथा श्रृष्टि 95.67 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहे।

 

Breaking News