March 27, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान द्वारा  मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के आगामी फरवरी माह में प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

1 min read

 

सू0वि0/पौड़ी/दिनांक 19 जनवरी, 2024*

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान द्वारा  मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के आगामी फरवरी माह में प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के संबंध में रांसी स्टेडियम और कण्डोलिया क्षेत्र के समस्त रूट का संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, पुलिस विभाग, नगर पालिका परिषद, क्रीडा विभाग सहित स्थानीय अधीनस्थ अन्य विभागीय अधिकारियों को कार्यक्रम के समस्त रूट पर साफ-सफाई, सौन्दर्यीकरण, पेंटिंग, संपादित की जाने वाली विभिन्न सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों के साथ-साथ भीड़ प्रबंधन और यातायात प्रबंधन के संबंध में दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने अन्य विभागीय अधिकारियों और अधीनस्थ अधिकारियों को पेटिंग, भीड़ प्रबंधन, सुगम निकासी और एंट्री के साथ-साथ अलग-अलग स्थान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और लोकार्पण-शिलान्यास के संबंध में दिशा-निर्देश दिये।

इस दौरान निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे, डीएफओ अनिरूद्व स्वप्निल, संयुक्त मजिस्ट्रेट अनामिका, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप काला, जिला विकास अधिकारी मनविन्दर कौर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग दिनेश बिजल्वाण, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेन्द्र चौधरी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गौरव भसीन सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News